Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

मनरेगा बचाओ संग्राम: जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय घेराव, पुलिस से झड़प के बीच सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार पर मनरेगा के नियम बदल मजदूरों से अन्याय का आरोप….

  • मनरेगा बचाओ संग्राम: जांजगीर-चांपा में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय घेराव,
  • पुलिस से झड़प के बीच सौंपा ज्ञापन, केंद्र सरकार पर मनरेगा के नियम बदल मजदूरों से अन्याय का आरोप….

जांजगीर चांपा जिला मे आज मनरेगा बचाओ संग्राम आंदोलन किया गया, जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी विजय जांगिड़ के साथ विधायको ने रैली निकाली और कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया, और जिला प्रशासन के साथ पुलिस बल की एक सुरक्षा घेरा को तोड़ कर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और कलेक्टर कार्यालय के सामने लगे टीन के बेरीकेट को तोड़ने के लिए पुलिस से झड़प की है.

 

केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा के नाम और नियम को बदल कर देश के मजदूरों के प्रति अन्याय करने के आरोप लगाते हुए जांजगीर चांपा जिला मे कांग्रेसियों ने मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत रैली निकाली, एआईसीसी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत और छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी विजय जांगिड़ की अगुवाई मे रैली निकाली और केंद्र सरकार पर जम कर निशाना साधा, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने कहा कि मनरेगा से मजदूरों को लाभ पहुंचाने के लिए योजना बनाई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने 125 दिन का काम देने का दावा करते हुए मजदूरों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया, उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है,, इसलिए मनरेगा को फिर से लागु करने की मांग को लेकर सड़क से सदन तक कांग्रेसी नेता आवाज़ उठाएगे.

छत्तीसगढ़ कांग्रेसी सह प्रभारी विजय जांगिड़ ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार छलावा कर रही है, जिस तरह मनरेगा का नाम और नियमों को बदल कर झूठा वाहवाही लुटा जा रहा है, उसका कांग्रेस विरोध कर रही है और जब तक केंद्र सरकार मनरेगा को फिर से लागू नहीं करेगी तब तक आंदोलन जारी रहेगा, उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ मे भाजपा सरकार से जनता त्रस्त है और कांग्रेस की सरकार को याद कर रही है, उन्होंने मिडिया से कहा कि भूपेश बघेल भी कांग्रेस के है, वही जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि जिला प्रशासन ने कांग्रेस के आंदोलन को रोकने के लिए टीन के घेरा लगाया था, लेकिन हम गांधी जी के रास्ते मे चलते हुए शांति प्रिय ढंग से प्रदर्शन किए,कांग्रेसी कार्यकर्ताओ को छुट डे देते तो टीन का सुरक्षा घेरा तास की पत्तियों की तरह उखाड़ देते है.

मनरेगा बचाओ संग्राम को लेकर कांग्रेस एक बार फिर अपना शक्ति प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन इस रैली मे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के नहीं पहुंचने से कांग्रेसियों के जोश मे कमी नजर आई, और नेता प्रतिपक्ष, छत्तीसगढ़ कांग्रेस सह प्रभारी के साथ जांजगीर चाम्पा विधायक, अकलतरा विधायक, पामगढ़ विधायक और जैजैपुर विधायक अपनी उपस्थिति देते हुए रैली मे शामिल हुए और कलेक्टर कार्यलय के सामने SDM को ज्ञापन सौप कर लौट गए।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button