Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर- चांपा में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी, मेंटेनेंस कार्य के चलते 12 अप्रैल से 5 मई तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी बाधित, सुबह 9 से शाम 4 तक बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी की एडवाइजरी…

  • जांजगीर-चांपा में बिजली कटौती का शेड्यूल जारी,
  • मेंटेनेंस कार्य के चलते 12 अप्रैल से 5 मई तक जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सप्लाई रहेगी बाधित,
  • सुबह 9 से शाम 4 तक बंद रहेगी बिजली, विभाग ने जारी की एडवाइजरी…

जांजगीर-चांपा जिले में बिजली उपभोक्ताओं के लिए जरूरी खबर है, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मेंटेनेंस कार्य के चलते अलग-अलग क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रहेगी, इसके लिए विभाग ने विस्तृत शेड्यूल जारी कर दिया है।

जारी सूचना के अनुसार 12 अप्रैल से लेकर 5 मई 2026 तक जिले के विभिन्न 33 केवी और 11 केवी फीडरों में सुधार और रखरखाव कार्य किया जाएगा, इस दौरान संबंधित क्षेत्रों में निर्धारित समय पर बिजली सप्लाई बाधित रहेगी । चांपा, नैला, बलौदा, अकलतरा, पामगढ़, नवागढ़, सारागांव और आसपास के कई शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में अलग-अलग तिथियों पर बिजली बंद रहेगी।

चांपा के अलग अलग वार्ड में लाईन मेंटेनेंस की जानकारी

अधिकतर स्थानों पर सुबह 8 – 9 बजे से दोपहर शाम 4 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी, जबकि कुछ क्षेत्रों में समय में आंशिक बदलाव भी संभव है, विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पहले से आवश्यक तैयारी कर लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। बिजली विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि आवश्यकता पड़ने पर शटडाउन के समय में बदलाव किया जा सकता है। साथ ही उपभोक्ताओं से नियमित रूप से बिजली बिल का भुगतान करने और बिजली चोरी से बचने की अपील भी की गई है।

जांजगीर नैला नगर पालिका के अलग अलग वार्ड में लाईन मेंटेनेंस की सूचना.

बिजली विभाग ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्य बेहतर और सुचारू बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

नवागढ़, बिर्रा, बम्हनीडीह में लाईन मेंटेनेंस की जानकारी

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button