
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa
जांजगीर में गैस सिलेंडर महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कचहरी चौक में प्रदर्शन, 993 रुपए बढ़ोतरी वापस लेने की मांग, कीमतें कम नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी…
- जांजगीर में गैस सिलेंडर महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, कचहरी चौक में प्रदर्शन, 993 रुपए बढ़ोतरी वापस लेने की मांग, कीमतें कम नहीं हुईं तो चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी…
जांजगीर चांपा:- रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही बढ़ोत्तरी और मंहगाई के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा हल्ला बोला है। नगर के कचहरी चौक में आयोजित जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के संयोजन में आयोजित विरोध प्रदर्शन में विशेष रूप से उपस्थित क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप एवं जिले के कांग्रेस पदाधिकारियों एवं सैकड़ों की तादात में उपस्थित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेन्डर पर माला चढ़ाकर श्रद्धांजली अर्पित की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि फरवरी से लेकर अबतक केन्द्र की मोदी नेतृत्व वाली सरकार द्वारा व्यवसायिक गैस सिलेन्डर के दामों में 81 प्रतिशत से अधिक (लगभग 1380 रूपये) की वृद्धि कर चुकी है और अब 993 रूपये की वृद्धि अबतक की सबसे बड़ी एक दिवसीय बढ़ोत्तरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कीमतें टाल देती हैं और चुनाव खत्म होते ही जनता की चमड़ी उतारने का काम शुरू कर देती हैं। सरकार के पास मंहगाई कम करने का एजेन्डा नहीं है। सिर्फ जुमलेबाजी करते हैं इसलिए अब प्रधानमंत्री को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए ।
विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि रोजमर्रा के सामानों पर मूल्य वृद्धि का नकारात्मक असर पड़ेगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि मंहगाई का अगला हमला पेट्रोल डीजल के दामों पर होगा। पिछले पांच वर्षों में 45 प्रतिशत गैस सिलेन्डर का दाम बढ़ चुका है उसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की जनता को नये नये सपने दिखाते हैं। बड़े बड़े विज्ञापन के जरिये वाहवाही लूटते हैं। दूसरी तरफ देश की आम जनता मंहगाई और बेराजगारी की मार से त्रस्त है। यूपीए के शासनकाल में गैस सिलेन्डर का दाम 400 रूपये होने पर नौटंकीबाज भाजपाई नेता सड़क पर लेट जाते थे और छाती पीटने लगते थे । कांग्रेस और देश की जनता जानना चाहती है कि सड़क पर उतरने वाले नेता अब कहां हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि मंहगाई और गैस सिलेन्डर का दाम कम नहीं होने पर कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन करेगी।
इस दौरान कांग्रेसजनों ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि व्यावसायिक गैस सिलेंडर में की गई ₹993 की वृद्धि को तत्काल वापस लिया जाए। 5 व 10 किलो सिलेंडरों में हुई ₹200 की बढ़ोतरी को रद्द किया जाए। आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सब्सिडी पुनः बहाल की जाए। महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाए। आम जनता और छोटे व्यापारियों को राहत देने के लिए सब्सिडी पुनः बहाल की जाए। महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस एवं प्रभावी नीति लागू की जाए।
अंत में कांग्रेसजनों ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार इस जनविरोधी निर्णय को वापस नहीं लेती है, तो पार्टी देशभर में व्यापक विरोध प्रदर्शन और जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ‘महंगाई की मार, नहीं सहेगा हिंदुस्तान’ । विरोध प्रदर्शन में उपाध्यक्ष रमेश पैगवार, भगवान दास गढ़ेवाल, महामंत्री विवेक सिंह सिसोदिया, रफीक सिद्दिकी, द्वशिकेश उपाध्याय, शिशिर द्विवेदी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षगण रामविलास राठौर, विजय प्रकाश तिवारी, सुनील साधवानी, योगेन्द्र प्रताप सिंह गौरव, सेवादल जिलाध्यक्ष देव कुमार पाण्डेय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज शुक्ला, पिछड़ा वर्ग विभाग के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष संदीप यादव, पिछड़ा वर्ग विभाग जिलाध्यक्ष लोकेश राठौर, प्रिंस शर्मा, परमेश्वर निर्मले, राइस किंग खूंटे, चंद्रकुमार ओग्रे.. अमन अग्रवाल, प्रीतम कश्यप, मनोरमा पाटेकर, वर्षा सिंह, रेखा सोनवान, चंपा प्रधान, गीता केशव सोनी, सानिया जांगड़े, नेहा केशरवानी, रजनी सूर्यवंशी, नर्मदा सूर्यवंशी, सुखराम गढ़वाल, किशन आदित्य, पवन कश्यप, जमुना राठौर, राजा सिद्दीकी, विष्णु यादव, देवराज सिंह चंदेल, आकाश तिवारी, अमन तिवारी, अक्षय टेकाम, अनिल चौरसिया, अतीक कुरैशी छत्तराम कहरा, अनिल राठौर, शेषनाथ टंडन, किशन आदित्य, पवन कश्यप, सलीम सिद्दिकी, महेश कुमार खरे, बसंत अग्रवाल, संतोष बोबई, मनोज ताम्रकार, रवि राठौर, चन्द्रहास यादव, दूष्यंत यादव, सौरभ सिंह, जितेन्द्र दिनकर, अभिषेक राठौर, संस्कार राठौर, दिलीप कश्यप, प्रभाकर कश्यप, घनश्याम कश्यप, अंशु यादव, संदीप गोस्वामी, सहित सैकड़ों की तादात में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।




