Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local NewsVideo News

जांजगीर में विकास कार्यों पर लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, मंत्री ओपी चौधरी और विधायक ब्यास कश्यप आमने-सामने, मंत्री ने गिनाए विकास कार्य, विधायक ने किया तीखा पलटवार, 4 मई को सत्याग्रह का ऐलान, फंड और योजनाओं पर उठे सवाल…

  • जांजगीर में विकास कार्यों पर लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी तेज, मंत्री ओपी चौधरी और विधायक ब्यास कश्यप आमने-सामने,
  • मंत्री ने गिनाए विकास कार्य, विधायक ने किया तीखा पलटवार, 4 मई को सत्याग्रह का ऐलान, फंड और योजनाओं पर उठे सवाल…

जांजगीर-चांपा :- जिले के प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने जांजगीर में हुए विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि यहां मेडिकल कॉलेज बन रहे है, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर जैसे बड़े प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं, उन्होंने दावा किया कि यदि कांग्रेस की सरकार होती, तो इतने काम संभव नहीं हो पाते, जितना भाजपा सरकार में कार्य हो रहा है उतना कांग्रेस सरकार में कभी नहीं होता,

वहीं, जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप ने मंत्री के बयान पर तीखा पलटवार किया, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “धन्य हैं ओपी जी, जांजगीर आते हैं, सर्किट हाउस में बैठक करते हैं और चले जाते हैं, और विकास की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं।” उन्होंने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी है काम करना, लेकिन जमीनी हकीकत जनता देख रही है।

विधायक कश्यप ने स्पष्ट किया कि मेडिकल कॉलेज की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कार्यकाल में हुई थी और इसका नाम मिनी माता के नाम पर तय किया गया। उन्होंने नालंदा परिसर के लिए स्वागत जरूर किया, लेकिन यह भी कहा कि जिले में नर्सिंग कॉलेज पहले से है, फिर भी उसका संचालन आज तक व्यवस्थित रूप से नहीं हो पाया है।

उन्होंने आगे कहा कि जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज और फिशरीज स्कूल की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इन पर कोई ठोस पहल नहीं हुई। साथ ही आरोप लगाया कि प्रभारी मंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों से संवाद नहीं करते और चुपचाप बैठक कर लौट जाते हैं। विधायक ने वित्तीय मुद्दों को उठाते हुए पूछा कि विधायक निधि के 1 करोड़ 4 लाख, 8 लाख 75 हजार की राशि, सीएसआर और डीएमएफ फंड का उपयोग कहां हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि जिले में कांग्रेस के विधायक होने के कारण विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है।

अंत में विधायक ब्यास कश्यप ने 4 मई 2026 को सत्याग्रह करने का ऐलान करते हुए कहा कि वे जनता के हक और अधिकार के लिए संघर्ष जारी रखेंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि काम नहीं हुआ तो विरोध जारी रहेगा और प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी जी का काले झंडे से स्वागत भी किया जाएगा।

 

वीडियो देखने के लिए इंस्टाग्राम पेज पर क्लिक कीजिए👇🏻

https://www.instagram.com/reel/DX4Q-iexJuv/?igsh=MTBtOXh5MXV4YzZqOQ==

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button