
कुदरी बैराज में 11वीं के छात्र के कूदने की आशंका, इलाके में हड़कंप, खराब रिजल्ट से परेशान छात्र ने दोस्त को किया था कॉल, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, पुलिस-प्रशासन, सरपंच मौके पर, युवक की तलाश तेज…
जांजगीर चांपा:- चांपा क्षेत्र के कुदरी बैराज से एक युवक के नदी में कूदने की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना 5 मई दिन मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है, जब चांपा की ओर से आ रहे एक ऑटो चालक ने कार्यालय पहुंचकर बताया कि एक युवक ने बैराज के ऊपर अपना मोबाइल फोन फेंका और फिर नदी में छलांग लगा दी।
बताया गया कि सूचना देने के बाद ऑटो चालक मड़वा की ओर रवाना हो गया। सूचना मिलते ही बैराज में तैनात चौकीदार मौके पर पहुंचे और करीब 15-20 मिनट तक आसपास निरीक्षण किया, लेकिन किसी प्रकार का स्पष्ट सुराग नहीं मिला। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर चांपा थाना पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और हसदेव नदी में कुदरी बैराज के पास सघन तलाश शुरू की, घटना को लगभग 20 घंटे से अधिक समय बीत चुका है, लेकिन अब तक युवक का कोई पता नहीं चल सका है। पुलिस और गोताखोर लगातार नदी में उतरकर खोजबीन कर रहे हैं। बैराज के पहले हिस्से में पानी का भराव अधिक होने के कारण डूबने की आशंका भी जताई जा रही है, जिससे रेस्क्यू कार्य चुनौतीपूर्ण बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, लापता युवक शंकर नगर, चांपा का निवासी बताया जा रहा है, जिसकी पहचान शिवम साहू से पूछताछ के दौरान उसने स्वयं को घूमने आया हुआ बताया था। वही शिवम ने अपने दोस्त को रिजल्ट खराब आने से परेशान होकर फोन कर कूदने की बात कही थी, जिसके बाद शिवम का मोबाइल बंद आ रहा है.वही युवक के संबंध में चांपा थाने में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
फिलहाल पुलिस आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने से बच रही है, क्योंकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि युवक ने किस स्थान से छलांग लगाई। इसके बावजूद पुलिस बैराज और आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल और तलाश अभियान लगातार जारी रखे हुए है।
खोजबीन की देखे Video – https://www.instagram.com/reel/DX_IOGKxMM_/?igsh=cjYxZ2oxeWtzN21z




