Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaNational NewsState & Local News

रायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात, जीजा ने दो सालियों पर की फायरिंग, एक की मौत दूसरी गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार..

  • रायपुर में पारिवारिक विवाद बना खूनी वारदात,
  • जीजा ने दो सालियों पर की फायरिंग,
  • एक की मौत दूसरी गंभीर घायल, आरोपी गिरफ्तार..

रायपुर:- राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात गोलीबारी की सनसनीखेज घटना सामने आई है। पारिवारिक विवाद के दौरान एक जीजा ने अपनी दो सालियों पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

इस घटना में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई है। मृतका की पहचान गीतांजलि के रूप में हुई है, वहीं दुर्गेश्वरी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी जीजा से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना की वजह पारिवारिक विवाद बताई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button