Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Advertisment
State & Local NewsBilaspurChhattisgarh

महाराणा प्रताप जयंती पर रायपुर में क्षत्रिय समाज का भव्य शक्ति प्रदर्शन, सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ, जांजगीर के दिनेश सिंह राणा बने संरक्षक सदस्य…

  • महाराणा प्रताप जयंती पर रायपुर में क्षत्रिय समाज का भव्य शक्ति प्रदर्शन
  • सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया शपथ, जांजगीर के दिनेश सिंह राणा बने संरक्षक सदस्य…

रायपुर। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती के पावन अवसर पर शनिवार 09 मई 2026 को रायपुर स्थित स्पीकर हाउस सभागार में “सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ, छत्तीसगढ़” द्वारा सामूहिक शपथ ग्रहण एवं स्नेह मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम पूर्व मुख्यमंत्री एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समारोह में छत्तीसगढ़ के 19 क्षत्रिय राजपूत संगठनों के पदाधिकारी एवं सामाजिक प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान महासंघ की नई प्रांतीय कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें जांजगीर जिले से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रांताध्यक्ष दिनेश सिंह राणा को “सर्व क्षत्रिय राजपूत महासंघ छत्तीसगढ़” का पदेन संरक्षक सदस्य नियुक्त किया गया। वहीं जांजगीर के इंजीनियर रतन सिंह क्षत्रिय को महासंघ का निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।

कार्यक्रम में विभिन्न 18 संगठनों सहित कुल 34 पदाधिकारियों ने समाजहित, संगठन मजबूती और निस्वार्थ सेवा का संकल्प लेते हुए शपथ ग्रहण किया। शपथ समारोह के दौरान समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान को लेकर विशेष चर्चा हुई।

समारोह में महासंघ के सभी 19 घटक दलों के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी और सामाजिक प्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम समापन के बाद नव निर्वाचित पदाधिकारियों और समाज के वरिष्ठजनों के बीच मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं एवं बधाई देने का सिलसिला चलता रहा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button