Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

करही गोलीकांड पर एक्शन मोड में SP विजय पाण्डेय, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे घटना स्थल, आरोपियों की तलाश में शुरू हुआ “ऑपरेशन हंट”…

  • करही गोलीकांड पर एक्शन मोड में SP विजय पाण्डेय, एयरपोर्ट से सीधे पहुंचे घटना स्थल, आरोपियों की तलाश में शुरू हुआ “ऑपरेशन हंट”…
  • एयरपोर्ट से उतरते ही सीधे ग्राम करही गोलीकांड घटना स्थल पहुंचे SP विजय कुमार पाण्डेय (IPS)
  • आरोपियों की धरपकड़ हेतु “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत
  • मृतक परिवार वालो से मिलकर घटना के संबंध में पूछताछ करते हुए जानकारी लिए

जांजगीर-चांपा जिले के बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए गोलीकांड की गंभीर घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय ने त्वरित एवं सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक श्री पाण्डेय राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में आयोजित 06 सप्ताह के IPS इंडक्शन प्रशिक्षण कोर्स में शामिल होने गए हुए थे। प्रशिक्षण पूर्ण कर रायपुर एयरपोर्ट पहुंचते ही वे सीधे ग्राम करही पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस अधीक्षक ने मौके पर बिर्रा थाना प्रभारी/सायबर प्रभारी से घटना की विस्तृत जानकारी ली तथा मृतक के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में पूछताछ की।

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” की शुरुआत की गई है। पुलिस टीमों को अलग -अलग दिशा में रवाना कर संदिग्धों की तलाश तेज कर दी गई है।

इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री उमेश कुमार कश्यप, साइबर थाना प्रभारी श्री सागर पाठक एवं थाना प्रभारी बिर्रा श्री जयकुमार साहू भी उपस्थित रहे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button