
एक साल बाद खुला रहस्य: संतला तालाब में मिला लापता युवक का नर कंकाल, डीएनए जांच से होगी पहचान की पुष्टि…
- एक साल बाद खुला रहस्य: संतला तालाब में मिला लापता युवक का नर कंकाल, डीएनए जांच से होगी पहचान की पुष्टि…
जांजगीर-चांपा जिले के राहौद स्थित संतला तालाब में एक युवक का नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। प्रारंभिक पहचान के अनुसार कंकाल शिव कुमार यादव का बताया जा रहा है, जो पिछले 364 दिनों से लापता था। परिजनों ने घटनास्थल पर पेड़ से बंधे मिले गमछे के आधार पर पहचान की। पुलिस को कंकाल कई हिस्सों में बिखरा मिला, जिसे कब्जे में लेकर जांच शुरू की गई। मौत के कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हैं और आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। डीएनए जांच और पोस्टमार्टम के लिए नमूने भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ सकेगी।शिवरीनारायण थाना प्रभारी के.पी. सिंह ने बताया कि 18 जून की शाम राहौद के संतला तालाब के पास नर कंकाल मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक तौर पर परिजनों ने मौके पर मिले गमछे के आधार पर पहचान शिव कुमार यादव के रूप में की है, जो करीब एक वर्ष से लापता था। कंकाल के अवशेषों को पोस्टमार्टम एवं वैज्ञानिक जांच के लिए भेजा गया है साथ ही डीएनए परीक्षण भी कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों और परिस्थितियों के संबंध में स्पष्ट जानकारी सामने आएगी। मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर की जा रही है।”



