Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsAccidentBilaspurChhattisgarhState & Local News

बिलासपुर में मौत का धमाका: हवा भरते ही फटा JCB का टायर, 15 फीट उछला हेल्पर, दर्दनाक हादसे का CCTV आया सामने…

  • बिलासपुर में दर्दनाक हादसा: जेसीबी का टायर फटने से हेल्पर की मौत, तीन घायल, CCTV में कैद हुआ मंजर

बिलासपुर:- जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत बोदरी स्थित फॉर्च्यून एलिमेंट की निर्माणाधीन कॉलोनी में शुक्रवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। जेसीबी मशीन के पंचर टायर में हवा भरते समय अचानक जोरदार धमाका होने से 18 वर्षीय हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए। हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद हो गई है।

हवा भरते समय हुआ भीषण धमाका: जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन कॉलोनी परिसर में जेसीबी मशीन के पंचर टायर की मरम्मत का काम चल रहा था। पंचर बनाने के बाद टायर में हवा भरी जा रही थी। इसी दौरान टायर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भयानक था कि आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टायर फटने के साथ ही वहां मौजूद हेल्पर उमाकांत कौशिक (18 वर्ष) करीब 15 फीट तक हवा में उछल गया जिसे गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि धमाके इतनी तेज थी कि युवक का जबड़ा भी गंभीर रूप से क्षति हो गया।

सीपत का रहने वाला था मृतक: मृतक उमाकांत कौशिक सीपत क्षेत्र का निवासी था और निर्माण स्थल पर हेल्पर के रूप में कार्यरत था। घटना की सूचना मिलते ही उसके परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। हादसे में जेसीबी ऑपरेटर, मैकेनिक और एक अन्य व्यक्ति भी घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है फिलहाल पुरे घटना का CCTV सामने आया है।वीडियो में देखा जा सकता है कि टायर में अचानक जोरदार धमाका होता है। धमाके के साथ हेल्पर हवा में उछलता दिखाई देता है। फिलहाल घटना की सूचना मिलने पर चकरभाठा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, टायर की तकनीकी स्थिति क्या थी तथा मरम्मत के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।वही हादसे के बाद निर्माण स्थलों पर भारी मशीनों की मरम्मत और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

देखे Video –

https://www.facebook.com/share/v/1CafR6ybqJ/

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button