Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

चांपा में दिनदहाड़े उठाईगिरी की वारदात, बैंक से निकाले 60 हजार रुपये, बाइक की डिक्की से पार, CCTV में कैद हुआ आरोपी, पुलिस जांच में जुटी…

  • चांपा में उठाईगिरी: बैंक से निकाले 60 हजार रुपये बाइक की डिक्की से पार, CCTV में कैद हुई वारदात

जांजगीर-चांपा:- चांपा शहर में एक बार फिर उठाईगिरी की वारदात सामने आई है। सारागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सरवानी निवासी राम नारायण साहू (35 वर्ष) बाइक की डिक्की में रखे 60 हजार रुपये से हाथ धो बैठे। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, राम नारायण साहू अपने पिता के साथ यूनियन बैंक, चांपा से 60 हजार रुपये निकालने आए थे। बैंक से रकम निकालने के बाद उन्होंने पैसे बाइक की डिक्की में रख दिए। इसके बाद वे मेडिकल स्टोर सहित दो-तीन अन्य दुकानों में गए।

सीसीटीवी फुटेज की जांच में सामने आया है कि मोदी चौक स्थित आरती प्रिंटर्स के सामने एक बैग की दुकान में जाने के दौरान बदमाश ने मौका पाकर बाइक की डिक्की से 60 हजार रुपये पार कर दिए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जब राम नारायण साहू बाद में बरपाली स्थित गुप्ता नाश्ता सेंटर पहुंचे और बाइक की डिक्की खोली, तब उन्हें रुपये चोरी होने की जानकारी मिली। घटना के बाद उन्होंने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कराई, जिसमें एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां रिकॉर्ड हुई हैं।

मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध की पहचान कर उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं पीड़ित ने भी लोगों से अपील की है कि यदि सीसीटीवी में दिखाई दे रहे संदिग्ध की पहचान हो तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।

लगातार सामने आ रही उठाईगिरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस ने बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों से विशेष सतर्कता बरतने और बड़ी रकम लेकर चलते समय अतिरिक्त सावधानी रखने की अपील की है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button