Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

बिजली संबंधी समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल…

  • बिजली संबंधी समस्या को लेकर अधीक्षण यंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल..

जांजगीर. विद्युत आपूर्ति संबंधी समस्या और फ्यूज कॉल की व्यवस्था में सुधार हेतु छग राज्य विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री अमर चौधरी से नागरिक मंच के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाक़ात की.

पिछले कुछ दिनों से बिजली की निर्बाध आपूर्ति में अवरोध उत्पन्न हुआ हैं. विशेषकर पिछले 3 दिनों से हो रही बारिश के बीच यह समस्या और ज्यादा बढ़ गयी हैं. फ्यूज कॉल से पर्याप्त समाधान भी नहीं हो रहा.

 

इन्ही विषयों को लेकर नागरिक मंच के एक प्रतिनिधि मंडल ने अधीक्षण यंत्री से मुलाक़ात कर समाधान हेतु चर्चा किया. अधीक्षण यंत्री ने प्रतिनिधि मंडल को उक्त समस्या के कारणों से अवगत कराया और प्रतिनिधिमंडल के सुझावों पर सहमति जतायी. इस दौरान फ्यूज कॉल के ठेकेदार से भी बात की गयी. उन्होंने भी व्यवस्था सुधार में हऱ संभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

प्रतिनिधि मंडल द्वारा अधीक्षण यंत्री को दिए सुझाव एवं मांग के अनुसार पेड़ों की छटनी न होने के कारण हो रही बाधा को यथाशीघ्र दूर करना. फ्यूज कॉल में शिकायतों पर जवाबदेही तय करना, इस हेतु संबंधित ठेका कंपनी के साथ नियमित समीक्षा पर जोर, शहर के प्रभार वाले जवाबदेह अधिकारियों को जन शिकायत के त्वरित निराकरण हेतू निर्देश देना शामिल हैं.

प्रतिनधिमंडल में प्रशांत सिंह ठाकुर, अनुराग तिवारी, पंकज अग्रवाल, अनिल शर्मा शामिल रहे. I

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button