
राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का तबादला जांजगीर-चांपा जिला पंचायत को मिले नए CEO, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां, देखे पूरी लिस्ट..
छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 19 अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। अरुण कुमार वर्मा को नगर निगम धमतरी का कमिश्नर बनाया गया है, जबकि शशांक पांडे को अतिरिक्त प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ रोड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला पंचायतों और नगर निगमों में भी बदलाव.. इसके अलावा नयनतारा सिंह तोमर को अपर संचालक, चिकित्सा शिक्षा संचालनालय, प्रमाकर पाण्डेय को संयुक्त संचालक, खेल एवं युवा कल्याण, अभिषेक कुमार गुप्ता को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी और विनय कुमार पोयाम को मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत जांजगीर चांपा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। गोकुल कुमार रावटे को मुंगेली के जिला पंचायत सीईओ बनाया गया है.।।
योगेंद्र श्रीवास्तव को जिला पंचायत कोरिया का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया गया है। सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह ट्रांसफर आदेश जारी किया है।




