Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

जिला अस्पताल में 3 दिन में ₹1.10 लाख के डीजल खर्च पर सियासत गरम, विधायक ब्यास कश्यप ने डीजल खरीदी में घोटाले और भाजपा नेताओं की गाड़ियों में सरकारी पर्ची से डीजल भराने का लगाया आरोप, भाजपा जिला अध्यक्ष और सिविल सर्जन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, निष्पक्ष जांच की मांग और चुनौती…

  • जिला अस्पताल में 3 दिन में ₹1.10 लाख के डीजल खर्च पर सियासत गरम,
  • विधायक ब्यास कश्यप ने डीजल खरीदी में घोटाले और भाजपा नेताओं की गाड़ियों में सरकारी पर्ची से डीजल भराने का लगाया आरोप,
  • भाजपा जिला अध्यक्ष और सिविल सर्जन ने आरोपों को बताया बेबुनियाद, निष्पक्ष जांच की मांग और चुनौती…

जांजगीर चांपा:- बैरिस्टर ठाकुर छेदी लाल जिला अस्पताल प्रबंधन ने 3 दिन मे एक लाख दस हजार रुपये का डीजल खपत हो गया है, जिला अस्पताल मे जनरेटर चलाने के नाम पर हुए डीजल खपत को विधायक ब्यास कश्यप ने बड़ी धांधली का आरोप लगाया है और इसमें बीजेपी नेताओं की गाड़ियों मे जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल भराने का आरोप लगाया है, बीजेपी नेताओं पर लगे आरोपों से अब बीजेपी मे खलबली मच है, वहीँ बीजेपी जिला अध्यक्ष ने विधायक के आरोप को बेबुनियाद बताया।।

जांजगीर चाम्पा मे बिजली कटौती की समस्या जिला अस्पताल प्रबंधन के लिए भ्रष्टाचार करने का अवसर बन गया है, जांजगीर चाम्पा विधायक ब्यास कश्यप ने जिला अस्पताल प्रबंधन पर 3 दिन मे 1 लाख 10 हजार रुपये की डीजल खरीदी घोटाला का आरोप लगाया है और जिला अस्पताल के सिविल सर्जन पर भाजपा के पदाधिकारियों की गाड़ियों मे शासकीय राशि से डीजल भरवाने का आरोप लगाया है, उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर सिविल सर्जन के 4 माह के कार्यकाल मे डीजल खरीदी की जाँच कराने की मांग की है।।

भाजपा नेताओं पर शासकीय डीजल लेने के आरोप से घिरे बीजेपी जिला अध्यक्ष अम्बेश जांगड़े ने ब्यास कश्यप के आरोपों को तथ्यहिन और बदनाम करने की साजिस बताया और उन्होंने कहा कि किस बीजेपी नेता की गाडी जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल डला है उसे विधायक बताये,मामले की जाँच होनी चाहिए अगर जाँच मे बीजेपी नेताओं की संलिप्तता नहीं मिलेगी तो मानहानि का दावा करेंगे।।

 

वही जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने भी विधायक के आरोप को गलत बताया और दावा किया कि जिला अस्पताल मे लगे तीन जनरेटर एक घंटा मे 50 लीटर डीजल खपत होने का दावा किया और कुछ दिनों से बिजली की आँख मिचौलीं से मरीजों को किसी तरह की परेशानी न हो इसलिए तीनो जनरेटर का उपयोग होने का दावा किया और किसी भी बीजेपी नेता की गाडी मे जिला अस्पताल की पर्ची से डीजल नहीं डलने का दावा किया है।

जिला अस्पताल मे जीवन दीप समिति भर्ती और परिवार नियोजन राशि गड़बड़ी का मामला विधायक ने विधान सभा मे उठाया और उस पर राज्य शासन ने जाँच शुरू कर दी है, और अब फिर से जिला अस्पताल मे सिविल सर्जन बीएल जागृति के आने के बाद डीजल धांधली भी सामने आ गई है और विधायक ने 4 माह मे हुए डीजल खरीदी की जाँच और संबंधित पेट्रोल पम्प के सीसीटीवीं फुटेज से बड़ा खुलासा होने का दावा किया है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button