Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

कुछ ज्यादा ही स्मार्ट है स्मार्ट मीटर: बिजली गुल, फिर भी दौड़ता रहा स्मार्ट मीटर का रीडिंग! जांजगीर में रातभर बिजली बंद रहने के बावजूद ऐप में बढ़ती रही यूनिट, उपभोक्ता ने उठाए सवाल…

 

  • कुछ ज्यादा ही स्मार्ट है स्मार्ट मीटर: बिजली गुल, फिर भी दौड़ता रहा स्मार्ट मीटर का रीडिंग! जांजगीर में रातभर बिजली बंद रहने के बावजूद ऐप में बढ़ती रही यूनिट, उपभोक्ता ने उठाए सवाल..

जांजगीर में स्मार्ट मीटर को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। शहर के वार्ड क्रमांक-8 के एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि रातभर बिजली बंद रहने के बावजूद मोर बिजली ऐप में बिजली खपत लगातार बढ़ती रही, उपभोक्ता ने बिजली विभाग की शिकायत व्यवस्था पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार राजेश सिंह क्षत्री के अनुसार, 28 जुलाई की शाम करीब 5:30 बजे से उनके घर सहित नहर पार वार्ड क्रमांक-8 में एक फेस की बिजली बंद हो गई। इसकी शिकायत उन्होंने फ्यूज कॉल सेंटर और ‘मोर बिजली’ ऐप पर कई बार दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के बावजूद बिजली बहाल नहीं हुई, जबकि ऐप में हर बार शिकायत का समाधान दिखा दिया गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि मोर बिजली ऐप में पावर स्टेटस बंद दिखाने के बावजूद 28 जुलाई की रात 12 बजे तक बिजली खपत और मीटर रीडिंग लगातार बढ़ती रही, उपभोक्ता का कहना है कि रात 9:30 बजे भी ऐप 0.28 यूनिट की खपत दिखा रहा था, जबकि शाम से ही बिजली बंद थी।

उपभोक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि फ्यूज कॉल सेंटर के नंबर या तो बंद मिले या कॉल रिसीव नहीं हुई। वहीं एक अधिकारी द्वारा दिए गए दूसरे नंबर पर बात करने पर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, बाद में ट्रांसफार्मर में खराबी बताकर सुबह तक बिजली आने की जानकारी दी गई, वही सीएम हेल्पलाइन 1076 पर भी कई बार कॉल किया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका।

बिजली बंद रहने के बावजूद स्मार्ट मीटर में बढ़ती रीडिंग के इस दावे ने स्मार्ट मीटर की कार्यप्रणाली और बिजली विभाग की शिकायत निवारण व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button