
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया एक सप्ताह बढ़ी, अब 11 दिसंबर 2025 तक चलेंगे वोटर लिस्ट अपडेट और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के काम…
- चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया एक सप्ताह बढ़ी,
- अब 11 दिसंबर 2025 तक चलेंगे वोटर लिस्ट अपडेट और मतदान केंद्रों के पुनर्गठन के काम..
देश में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR Deadline Extended) की प्रक्रिया की समय सीमा बढ़ा दी गई है, चुनाव आयोग द्वारा जारी नए कार्यक्रम के अनुसार पश्चिम बंगाल में गणना फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि अब 11 दिसंबर 2025 तय की गई है, जो पहले 4 दिसंबर थी, SIR (एसआईआर) संशोधन देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू है।
चुनाव आयोग ने 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही विशेष गहन संशोधन (SIR) प्रक्रिया की समय सीमा एक सप्ताह बढ़ा दी है, इस फैसले से मतदाताओं को आगामी चुनावों से पहले अपनी वोटर लिस्ट जानकारी को सही करने और नाम जोड़ने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है। अब मतदाता सूची में नाम जोड़ने और सुधार करने का काम 11 दिसंबर 2025 तक किया जा सकेगा। इसी तरह, मतदान केंद्रों की पुनर्व्यवस्था की अंतिम तारीख भी 11 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है।
आयोग का मानना है कि SIR प्रक्रिया को बढ़ाने से मतदाता सूची और अधिक सटीक, अद्यतन और समावेशी बन सकेगी। छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों में इसका सीधा असर दिखाई देगा, जहां अब वोटर लिस्ट रिविजन से जुड़े सभी चरण नई तारीखों के अनुसार पूरे किए जाएंगे।

- नई संशोधित समय-सारणी
- SIR अवधि बढ़ाई गई: 11 दिसंबर 2025 तक
- मतदान केंद्रों की री-अरेंजमेंट: 11 दिसंबर 2025 तक पूरा
- ड्राफ्ट अपडेटेड कंट्रोल लिस्ट तैयारी: 12–15 दिसंबर 2025 (शुक्रवार–सोमवार)
- ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन: 16 दिसंबर 2025 (मंगलवार)
- दावे/आपत्तियां दाखिल करने की अवधि: 16 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 (गुरुवार)
- नोटिस फेज (जारी करना, सुनवाई, सत्यापन): 16 दिसंबर 2025 से 7 फरवरी 2026 (शनिवार)
- इस दौरान EROs दावों, आपत्तियों और फॉर्म्स की जांच पर एक साथ काम करेंगे
गौरतलब है कि इससे पहले बिहार में SIR प्रक्रिया पूरी होने के बाद विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। अब 12 राज्यों में SIR प्रक्रिया का विस्तार यह सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है कि वोटर लिस्ट पूरी तरह सटीक, अपडेट और समावेशी हो — खासकर उन राज्यों में जहां जल्द चुनाव होने वाले हैं।



