Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaPoliticsState & Local News

पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का BJP पर हमला, कहा- यह विपक्ष को परेशान करने की राजनीति, कांग्रेस विधायक होने की सजा भुगत रहे बालेश्वर साहू…

  • “कांग्रेस विधायक होने की सजा भुगत रहे हैं बालेश्वर साहू” पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल का BJP पर बड़ा आरोप…

जांजगीर चांपा- छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने जैजैपुर के कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिला जेल में मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि बालेश्वर साहू को सिर्फ इसलिए फंसाया गया है क्योंकि वे कांग्रेस पार्टी के विधायक हैं, उनके खिलाफ कोई नया या गंभीर मामला नहीं है, बल्कि यह लगभग 10 साल पुराना मामला है।

 

जय सिंह अग्रवाल ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पिछले पांच वर्षों तक प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, तब इस मामले में कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई, यदि यह मामला इतना गंभीर था तो 7–10 साल पहले ही कार्रवाई क्यों नहीं हुई, आज जब बालेश्वर साहू कांग्रेस के विधायक बने हैं, तब भाजपा अपनी कमियों और पापों को छिपाने के लिए उन्हें जेल भेज रही है।

 

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में पूरे देश में विपक्षी नेताओं को परेशान करने का माहौल बनाया जा रहा है। चाहे केंद्र में भाजपा की सरकार हो या राज्य में, विपक्ष को दबाने और डराने की नीति अपनाई जा रही है। बालेश्वर साहू के साथ जो हो रहा है, वह उसी राजनीतिक प्रतिशोध का उदाहरण है।

गौरतलब है कि जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक बालेश्वर साहू को पुलिस ने 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद उन्हें जिला जेल जांजगीर (खोखरा) भेजा गया है, जहां वे 22 जनवरी तक न्यायिक रिमांड पर रहेंगे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button