Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

जांजगीर चाम्पा जिला का गौरव,,बेमेतरा एडिशनल एसपी हरीश यादव को अंग्रेजी साहित्य मे पीएचडी की उपाधि…

 

  • बेमेतरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव को अंग्रेजी साहित्य में पीएच.डी. की उपाधि

बेमेतरा:- बेमेतरा में पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव को अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर द्वारा अंग्रेजी साहित्य विषय में डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएच.डी.) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्हें यह उपाधि उनके शोध प्रबंध “The Comparative Study of Wordsworth and Sumitranandan Pant in the Light of Romanticism and Chhayavad” के लिए प्रदान की गई।

हरीश यादव का यह शोध अंग्रेजी साहित्य के महान रोमांटिक कवि विलियम वर्ड्सवर्थ तथा हिंदी साहित्य के प्रमुख छायावादी कवि सुमित्रानंदन पंत के काव्य-साहित्य का तुलनात्मक अध्ययन प्रस्तुत करता है। रोमांटिसिज्म और छायावाद की साहित्यिक अवधारणाओं के आलोक में किया गया यह शोध अंग्रेजी एवं हिंदी साहित्य के विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा अध्येताओं के लिए महत्वपूर्ण एवं उपयोगी संदर्भ सामग्री सिद्ध होगा।

उल्लेखनीय है कि लगभग दस वर्षों तक निरंतर अध्ययन, अनुसंधान एवं परिश्रम के उपरांत यह शोध कार्य पूर्ण हुआ। इस दौरान उन्होंने विभिन्न शोध निदेशकों के मार्गदर्शन में साहित्य की दोनों धाराओं का गहन एवं व्यापक अध्ययन किया।

अपनी इस शैक्षणिक उपलब्धि पर हरीश यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ललित पटेरिया, पूर्व कुलपति डॉ. ए.डी.एन. बाजपेयी, कुलसचिव तारनिष गौतम, कुलसचिव तरुण धर दिवान, अपने शोध निर्देशक डॉ. ए.के. सिंह, पूर्व शोध निर्देशक डॉ. यू.एन. कुर्रे, डॉ. सुनीता तिवारी, डॉ. बिंदा शर्मा सहित विश्वविद्यालय परिवार, अपने इष्टजनों, सहयोगियों एवं मित्रों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके गुरुजनों, परिवारजनों और शुभचिंतकों के निरंतर सहयोग, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन का परिणाम है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका शोध कार्य हिंदी और अंग्रेजी साहित्य के तुलनात्मक अध्ययन को नई दिशा प्रदान करेगा तथा भावी शोधार्थियों के लिए उपयोगी साबित होगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button