Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhState & Local News

बकरा-बकरी चोरी गैंग का भंडाफोड़,19 बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार, बिक्री की रकम और वाहन जब्त…

 

  • बिलासपुर जिले के रतनपुर पुलिस और साइबर सेल की बड़ी कार्रवाई 19 बकरा-बकरी चोरी करने वाले 6 आरोपी को किया गिरफ्तार।

बिलासपुर:- दरअसल रतनपुर थाना पुलिस और साइबर सेल बिलासपुर की संयुक्त टीम ने बकरा-बकरी चोरी के मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बिक्री से प्राप्त 1.50 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त महिंद्रा स्कॉर्पियो वाहन जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में बबलू (57) पिता स्व. बदन खान, अमूर खान (66) पिता नत्थू खान, अमीन खान (41) पिता हकीम खान, हबीम खान (35) पिता दरबार खान, शाहरूख खान (22) पिता मशीन खान निवासी उमरिया, थाना गोरा बाजार, जिला जबलपुर (मध्यप्रदेश) तथा मोहम्मद अछछन (33) पिता मोहम्मद इलियास, निवासी रजकपुर वार्ड-40, जिला अमरोहा (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम कर्रा, थाना रतनपुर, शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार ग्राम चकराभाठा निवासी समन सिंह पैकरा ने 21 जून 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 19 जून की रात अज्ञात चोरों ने बकरी कोठा की ईंट की दीवार तोड़कर 4 बकरे और 15 बकरियां, कुल 19 मवेशी चोरी कर लिए।

मामले की जांच के दौरान रतनपुर पुलिस और साइबर सेल ने संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने बताया कि वे स्कॉर्पियो वाहन से गांव-गांव जाकर खेत समतलीकरण का काम मांगते थे और इसी दौरान बकरा-बकरियों की रेकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। आरोपियों ने चोरी किए गए 19 बकरा-बकरी को 1.75 लाख रुपये में बेचने तथा 25 हजार रुपये खर्च कर देने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने शेष 1.50 लाख रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो जब्त कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक बलदेव सिंह, सैय्यद अकबर अली, आकाश डोंगरे, देवानंद चंद्राकर, पवन ठाकुर, हरनारायण नेटी तथा साइबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button