Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhNational NewsRaipur

स्पेन की महिला के शिकायत पर सुनवाई: चाचा ने किया 8 साल की उम्र के शोषण की पीड़ा 32 साल बाद हुई कम, महिला आयोग की सुनवाई में आरोपी चाचा ने स्वीकार की गलती, मांगी माफी…जांजगीर में किरणमयी नायक ने साझा किया अपने 6 साल के कार्यकाल का सबसे चर्चित और संवेदनशील अनुभव…

  • स्पेन की महिला के शिकायत पर सुनवाई: चाचा ने किया 8 साल की उम्र के शोषण की पीड़ा 32 साल बाद हुई कम,
  • महिला आयोग की सुनवाई में आरोपी चाचा ने स्वीकार की गलती, मांगी माफी…
  • जांजगीर में किरणमयी नायक ने साझा किया अपने 6 साल के कार्यकाल का सबसे चर्चित और संवेदनशील अनुभव…

जांजगीर-चांपा:- छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य श्रीमती सरला कोसरिया ने जिला पंचायत जांजगीर सभाकक्ष में महिला उत्पीड़न से संबंधित प्रस्तुत प्रकरणों पर जनसुनवाई की। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. नायक की अध्यक्षता में प्रदेश स्तर पर 410 वीं एवं जिले में 12 वीं जन सुनवाई हुई। जिसमें प्रकरणों की संख्या 28 थे।

 

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने अपने 6 साल के कार्यकाल मे हुए सुनवाई को याद करते हुए बताया कि राज्य महिला आयोग ने स्पेन से भी एक प्रकरण की सुनवाई की गई, छत्तीसगढ़ की 40 वर्षीय महिला स्पेन मे रहती है और महिला ने ऑस्ट्रेलिया प्रवास के समय सम्पर्क करते हुए बताया कि 8 साल की उम्र मे उसके सगे चाचा ने उसके साथ घिनौना काम किया, जिसका उसके दिमाग पर बुरा असर पड़ा है, और शादी के बाद भी वह डिप्रेशन मे है, चिकित्सक की सलाह पर उसने अपने सगे भाई के साथ पांच रिस्तेदारो के खिलाफ महिला आयोग मे शिकायत की, जिसे प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई की गई और महिला के चाचा को भी बुलाया गया, बंद कमरे मे हुई सुनवाई मे महिला ने अपने चाचा के सामने उनके द्वारा किए गए अपराध को बताया जिसे पहले तो चाचा ने इंकार किया फिर विडिओ काल मे हुए चर्चा को सुनने के बाद चाचा ने अपनी भतीजी से माफ़ी मांगी, और महिला अपना भड़ास निकालने मे बाद मनोरोग से छुटकारा पाई और अपने भाई से मिल कर पारिवारिक सम्बंध को फिर से प्रगाढ किया, इस प्रकरण मे बच्चो के साथ रिस्तेदारो द्वारा किए जाने वाले शोषण कर दुष्परिणाम और सुनवाई से मिली राहत को एक नया अनुभव बताया है..

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button