Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Breaking NewsAccidentChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग : नेताजी फर्नीचर हादसे पर देर रात 6 घंटे बाद खत्म हुआ चक्काजाम, 8.50 लाख मुआवजे पर सहमति के बाद बहाल हुआ यातायात…

  • जांजगीर-चांपा ब्रेकिंग : नेताजी फर्नीचर हादसे पर देर रात 6 घंटे बाद खत्म हुआ चक्काजाम, 8.50 लाख मुआवजे पर सहमति के बाद बहाल हुआ यातायात… 

जांजगीर-चांपा- जांजगीर जिला मुख्यालय में नेताजी फर्नीचर में हादसे को लेकर परिजनों द्वारा किया जा रहा चक्काजाम करीब 6 घंटे बाद समाप्त हो गया, नेताजी फर्नीचर में काम करने वाले युवक की मौत के बाद परिजन शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग कर रहे थे, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई थी.

जानकारी के अनुसार जांजगीर थाना क्षेत्र के खोखसा गांव निवासी हरिचरण प्रधान नेताजी फर्नीचर में काम करता था, काम के दौरान वह सीढ़ी से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था, हादसे के बाद उसे इलाज के लिए चांपा स्थित नायक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

मौत की सूचना मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और शव को लेकर नेताजी चौक पर स्थित नेताजी फर्नीचर दुकान के सामने चक्काजाम कर दिया, परिजनों की मांग थी कि फर्नीचर संचालक द्वारा मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए.

चक्काजाम के चलते आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, मौके पर राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे और परिजनों से लगातार समझाइश करते रहे, करीब 6 घंटे की बातचीत के बाद दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी, जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया.

सहमति के तहत फर्नीचर संचालक द्वारा मृतक हरिचरण प्रधान के बच्चों के नाम पर 8 लाख रुपये की एफडी कराई जाएगी, इसके अलावा मृतक के परिवार को 50 हजार रुपये नगद सहायता राशि भी दी गई है, प्रशासन की समझाइश के बाद परिजनों ने शव को सड़क से हटाया और यातायात बहाल किया गया, फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button