
भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का 4 जनवरी को प्रथम जांजगीर आगमन, युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, भव्य स्वागत की जोरदार तैयारी…
- भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का 4 जनवरी को प्रथम जांजगीर आगमन, युवा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, भव्य स्वागत की जोरदार तैयारी..
जांजगीर चांपा – भारतीय जनता युवा मोर्चा जांजगीर-चांपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष आकाश सिंह का आगामी 4 जनवरी को जिला मुख्यालय जांजगीर आगमन होगा, उनके प्रथम आगमन को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है और भव्य स्वागत की तैयारियां जोर-शोर से की जा रही हैं.
जानकारी के अनुसार, आकाश सिंह के जांजगीर पहुंचने पर जिला मुख्यालय के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर युवा मोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा बैठकें आयोजित कर रूपरेखा तय की जा रही है, वहीं बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

युवा मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष के आगमन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उनके नेतृत्व में जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को और मजबूत करने तथा युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में सक्रिय पहल की जाएगी। आकाश सिंह के स्वागत को यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है।



