Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Education & JobsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

JOB: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर जांजगीर रोजगार कार्यालय में 02 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला,100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन से पदों पर होगी भर्ती…

 

  • JOB: बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर जांजगीर रोजगार कार्यालय में 02 दिसंबर को लगेगा रोजगार मेला..
  • 100 से अधिक पदों पर होगी भर्ती, जानिए कौन से पदों पर होगी भर्ती…

जांजगीर चांपा:- जांजगीर-चांपा जिला रोजगार कार्यालय में बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन 02 दिसंबर 2025 दिन बुधवार को जिला रोजगार कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में किया जाएगा, यह रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से 03 बजे तक किया जाएगा जिसमे इच्छुक व्यक्ति इस प्लेसमेंट कैंप में समस्त शैक्षणिक दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते हैं.

जिला रोजगार अधिकारी एम आर जयसवाल ने बताया कि 02 दिसंबर 2025 को जिला रोजगार कार्यालय में रोजगार मेला होगा जिसमें निजी क्षेत्र के दो नियोजक गुडलक किसान ट्रेक्टर जांजगीर द्वारा सेल्स एक्जिक्टिव 10, फाईनेंस मैनेजर 04 एवं कम्प्यूटर आपरेटर 02, पदों पर एवं बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी सर्विस, रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी, इन पदो के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं से स्नातक तक निर्धारित की गई है, वही चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर चांपा, रायपुर एवं सिलतरा रहेगा. उक्त पदों के लिए वेतनमान 8000 से 18000 रूपए निर्धारित की गई है एवं इन सभी पदों के लिए महिला एवं पुरूष दोनों पात्र होगें.

रोजगार अधिकारी ने बताया की इस प्लेसमेंट कैम्प में भाग लेने के इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर 02 दिसंबर 2025 को सुबह 11 बजे से 03 बजे तक प्लेंसमेंट कैम्प में शामिल हो सकते है एवं अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय (लाईवलीहुड कालेज परिसर) जांजगीर चांपा से संपर्क कर सकते है.

अभ्यार्थी इन दस्तावेज के मूल प्रति और फोटोकॉपी लेकर प्लेसमेंट कैंप में शामिल हो सकते है.

• 10 वी मार्कशीट

• 12 वी मार्कशीट

• स्नातक मार्कशीट

• जाति प्रमाण पत्र

• निवास प्रमाण पत्र

• रोजगार कार्यालय में पंजीयन प्रमाण पत्र

• पासपोर्ट साइज के फोटो

 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button