Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

महंगाई की मार: जांजगीर में दूध हुआ महंगा, 20 मई से नई दरें लागू, गाय का दूध ₹50 और भैंस का दूध ₹60 प्रति लीटर, बढ़ते खर्च का हवाला देकर दूध विक्रेता संघ ने बढ़ाए दाम…

  • महंगाई की मार: जांजगीर में दूध हुआ महंगा, 20 मई से नई दरें लागू, गाय का दूध ₹50 और भैंस का दूध ₹60 प्रति लीटर, बढ़ते खर्च का हवाला देकर दूध विक्रेता संघ ने बढ़ाए दाम..

जांजगीर-नैला में अब दूध खरीदना लोगों की जेब पर थोड़ा और भारी पड़ने वाला है, बढ़ती महंगाई और दूध उत्पादन में आने वाले खर्च को देखते हुए दूध विक्रेता संघ जांजगीर नैला ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है।

संघ द्वारा आयोजित बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार 20 मई 2026 से नई दरें लागू होंगी। नई कीमतों के तहत अब गाय का दूध 50 रुपये प्रति लीटर और भैंस का दूध 60 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। दूध विक्रेताओं का कहना है कि पशुओं के चारे, दवाई, परिवहन, श्रम और अन्य जरूरी खर्चों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पुराने दामों में दूध उपलब्ध कराना मुश्किल हो गया था। इसी वजह से संघ को यह फैसला लेना पड़ा।

दूध विक्रेता संघ जांजगीर नैला ने नगरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि बढ़ी हुई कीमतों को समझते हुए उनका साथ दें, ताकि दूध उत्पादन और सप्लाई व्यवस्था सुचारू रूप से जारी रखी जा सके। नई दरें लागू होने की जानकारी सामने आने के बाद शहर में इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है। एक ओर जहां विक्रेता इसे मजबूरी बता रहे हैं, वहीं आम लोगों को अब घरेलू बजट में अतिरिक्त खर्च का सामना करना पड़ेगा।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button