Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsBilaspurChhattisgarhGovernmentJanjgir–ChampaNational NewsRaipurState & Local News

अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली चांपा जंक्शन की तस्वीर, ₹13 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ रेलवे स्टेशन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे पुनर्विकसित चांपा स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं…

  • अमृत भारत स्टेशन योजना से बदली चांपा जंक्शन की तस्वीर, ₹13 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हुआ रेलवे स्टेशन,
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज करेंगे पुनर्विकसित चांपा स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण, यात्रियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं…

 

बिलासपुर/ जांजगीर चांपा– भारतीय रेल को देश की जीवन रेखा माना जाता है, और रेलवे स्टेशन किसी भी शहर की पहचान का केंद्र होते हैं। अधिकतर स्टेशन शहर के बीचोंबीच स्थित होते हैं, जहां आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियां सजीव रहती हैं। इसलिए स्टेशनों का विकास केवल यात्री सुविधाओं तक सीमित नहीं रहकर, उन्हें स्थानीय विरासत और पहचान से जोड़ना ज़रूरी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने ‘अमृत काल’ में तेज़ विकास की दिशा पकड़ी है। उनकी प्रेरणा से भारतीय रेलवे ने 1337 स्टेशनों के कायाकल्प की शुरुआत की | देशभर में अब तक 261 स्टेशनों को पुनर्विकसित किया जा चुका है | 17 जुलाई 2026 को माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत 75 पुनर्विकसित स्टेशनों के साथ पुनर्विकसित चाँपा स्टेशन का लोकार्पण वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से किया जाएगा।

इन स्टेशनों में छत्तीसगढ़ राज्य के 03 स्टेशन – बिलासपुर मंडल के चाँपा स्टेशन तथा रायपुर मंडल के सरोना एवं बालोद स्टेशन शामिल हैं। पुनर्विकसित इन स्टेशनों में सौंदर्य, सुविधा और संस्कृति तीनों का समन्वय है। इन स्टेशनों पर भव्य प्रवेश द्वार, आकर्षक फसाड, हाई मास्ट लाइटिंग, आधुनिक प्रतीक्षालय, टिकट काउंटर, मॉर्डन टॉयलेट और दिव्यांगजन के लिए सुगम रैंप जैसी सुविधाएं विकसित की गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। सभी सुविधाओं को दिव्यांगजन अनुकूल बनाया गया है। वहीं, हर स्टेशन पर स्थानीय लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।

इस अवसर पर चाँपा स्टेशन में आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में तोखन साहू, माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री, श्रीमती कमलेश जांगड़े, माननीया सांसद सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे।

चाँपा रेलवे स्टेशन: जांजगीर- चाँपा जिले के प्रमुख औद्योगिक और व्यापारिक केंद्र, चाँपा रेलवे स्टेशन को लगभग ₹13 करोड़ की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है। स्टेशन परिसर के समग्र विकास के साथ यात्रियों की सुविधा के लिए बेहतर प्रतीक्षालय, सुगम आवागमन तथा आधुनिक यात्री सुविधाओं का भी विस्तार किया गया है । सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग, बुकिंग काउंटर का नवीनीकरण, आधुनिक द्वितीय श्रेणी एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, वीआईपी कक्ष, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक शौचालय, लिफ्ट एवं टैक्टाइल टाइल्स, अत्याधुनिक ट्रेन एवं कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, डिजाइनर साइनेज, स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा यात्रियों के लिए स्टेनलेस स्टील बैठने की व्यवस्था जैसी अनेक सुविधाएं विकसित की गई हैं। साथ ही आकर्षक लाइटिंग और स्थानीय संस्कृति के समावेश से स्टेशन को यात्री अनुकूल एवं सुगम बनाया गया है ।

चाँपा रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास आधुनिक रेल अवसंरचना, यात्री सुविधा एवं क्षेत्रीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। स्टेशन परिसर को अधिक सुव्यवस्थित तथा आकर्षक बनाया गया है, जिससे यात्रियों को सुरक्षित एवं बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

बिलासपुर :- रेल मंत्रालय की महत्वाकांक्षी “अमृत भारत स्टेशन योजना” के अंतर्गत देशभर के रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके से कायाकल्प किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य स्टेशनों को आधुनिक, सुरक्षित, सुगम एवं यात्री-केंद्रित बनाते हुए विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे यात्रियों को बेहतर यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।

इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत चांपा रेलवे स्टेशन का उन्नयन एवं आधुनिकीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। लगभग 13 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया गया है, जिसके परिणामस्वरूप यह स्टेशन स्थानीय कला व संस्कृति की झलक के साथ आधुनिक सुविधाओं से युक्त आकर्षक एवं यात्री-अनुकूल स्वरूप में विकसित हुआ है।

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में हसदेव नदी के तट पर स्थित चांपा रेलवे स्टेशन हावड़ा–मुंबई मुख्य रेलमार्ग का एक महत्वपूर्ण जंक्शन है। इसकी रणनीतिक एवं व्यावसायिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए स्टेशन का विकास इस प्रकार किया गया है कि यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं के साथ सुरक्षित, सुविधाजनक एवं सुखद यात्रा अनुभव प्राप्त हो।

अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत स्टेशन परिसर में अनेक आधुनिक एवं यात्री हितैषी सुविधाओं का विकास किया गया है। सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण, सड़कों का चौड़ीकरण, आकर्षक प्रवेश एवं निकास द्वार, सुव्यवस्थित वाहन पार्किंग, बुकिंग काउंटर का नवीनीकरण, आधुनिक द्वितीय श्रेणी एवं उच्च श्रेणी प्रतीक्षालय, वीआईपी कक्ष, नए प्लेटफॉर्म शेल्टर, महिलाओं, पुरुषों एवं दिव्यांगजनों के लिए आधुनिक शौचालय, लिफ्ट एवं टैक्टाइल टाइल्स, अत्याधुनिक ट्रेन एवं कोच डिस्प्ले बोर्ड, सीसीटीवी कैमरे, डिजाइनर साइनेज, स्ट्रीट लाइट एवं हाई मास्ट लाइट, बेहतर प्रकाश व्यवस्था तथा यात्रियों के लिए स्टेनलेस स्टील बैठने की व्यवस्था जैसी अनेक सुविधाएं विकसित की गई हैं।

इन आधुनिक सुविधाओं से न केवल यात्रियों को अधिक सुरक्षित, आरामदायक एवं सुगम यात्रा अनुभव प्राप्त होगा, बल्कि स्टेशन की कार्यक्षमता एवं सौंदर्य में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही इस विकास से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार, स्थानीय आर्थिक गतिविधियों तथा सांस्कृतिक विकास को भी नई गति मिलने की अपेक्षा है।

चांपा रेलवे स्टेशन का यह नया स्वरूप भारतीय रेलवे की आधुनिक, समावेशी एवं यात्री-केंद्रित सोच का प्रतीक है तथा अमृत भारत स्टेशन योजना के माध्यम से देश के रेलवे स्टेशनों को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button