Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Knowledge & CareerChhattisgarhEducation & JobsJanjgir–ChampaState & Local NewsSuccess Stories

जांजगीर की पीहू सिंघानिया का राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन, पहले ही प्रयास में NEET में AIR 653 और JEE (Main व Advanced) भी किया क्वालिफाई, जिले का बढ़ाया मान…

  • जांजगीर नगर की मेंधावी छात्रा पीहू सिंघानिया ने भारत के इन द्वय कठिन प्रतियोगी परीक्षाएँ NEET एवं JEE (Main एवं Advanced) दोनों एक साथ प्रथम प्रयास में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर की उत्तीर्ण

 

जांजगीर-चांपा:- जांजगीर नगर की मेधावी छात्रा इंजीनियर राजकुमार सिंघानिया की बिटिया पीहू सिंघानिया ने चिकित्सा महाविद्यालय में प्रवेश हेतु चिकित्सा शिक्षा क्षेत्र के भारत की सबसे कठितनम प्रतियोगी परीक्षा NEET में प्रथम प्रयास में ही 666/720 अंक प्राप्त कर अखिल भारतीय स्तर पर 653 स्थान हासिल कर कीर्तिमान उपलब्धि प्राप्त की हैं साथ ही इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश हेतु देश की सबसे कठिनतम प्रतियोगी परीक्षा JEE में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश के प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश हेतु अपनी पात्रता सिद्ध कर नगर ही नहीं अपितु सम्पूर्ण जिले को गौरवान्वित की है

बिटिया ओडिशा की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था डीएवी पब्लिक स्कूल भुवनेश्वर से 12वीं मे 95.4% प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पढ़ाई के दौरान ही बिटिया ने भारत के इन द्वय कठिन प्रतियोगी परीक्षाएँ NEET एवं JEE (Main एवं Advanced) दोनों एक साथ उत्तीर्ण कीं।

बिटिया ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई रायगढ़ के तमनार स्थित जिंदल स्कूल से की इनके पिता इंजी. राजकुमार सिंघानिया तमनार स्थित जिंदल पावर प्लांट में 20 वर्षों के सेवा उपरांत उपमहाप्रबंधक पद से स्वेच्छा सेवानिवृत्त लेने के पश्चात से बिटिया 10वीं की पढ़ाई करियर प्वाइंट, बिलासपुर से 93.4% उत्कृष्ट अंक से उत्तीर्ण की है.

विदित हो की इनके पिता इंजी. सिंघानिया इंजीनियरिंग की शिक्षा पूर्ण कर प्रकाश इंडस्टीज चांपा से अपने कैरियर की शुरुआत किए थे बिटिया ने भी अपने पिता के लक्ष कदम पर चलकर द्वय जटिल प्रतियोगी परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन की

बिटिया ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माता श्रीमती बबीता सिंघानिया, अपने आदर्श पिता इंजी. राजकुमार सिंघानिया एवं गुरुजनों के अद्भुत मार्गदर्शन से उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल की है

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button