
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News
20 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा, आंखों में मिर्च पावडर डालकर अपहरण, मैनपाट की खाई में फेंकने की कोशिश, पुलिस की कार्रवाई, मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार…
- 20 लाख की सनसनीखेज लूट का खुलासा, आंखों में मिर्च पावडर डालकर अपहरण, मैनपाट की खाई में फेंकने की कोशिश, पुलिस की कार्रवाई, मास्टरमाइंड समेत 4 आरोपी गिरफ्तार..
जांजगीर- चांपा पुलिस ने थाना चांपा क्षेत्र में हुए 20 लाख रुपये से अधिक की सनसनीखेज लूट के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में सायबर टीम एवं थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मास्टरमाइंड योगेश रात्रे सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस लूट की साजिश आरोपियों ने करीब दो महीने पहले रची थी।
पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा के सुपरवाइजर हरीश देवांगन से कोसमंदा तालाब के पास आंखों में मिर्च पावडर डालकर अपहरण किया गया। आरोपियों ने जबरन कार में बैठाकर नकदी से भरा बैग लूट लिया और जान से मारने की नीयत से पीड़ित को मैनपाट के सेल्फी प्वाइंट के पास गहरी खाई में धक्का दे दिया। पीड़ित पूरी रात खाई में फंसा रहा और अगले दिन किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस तक पहुंच सका।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सायबर टीम ने चाम्पा, बलौदा और कोरबा क्षेत्र के करीब 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिससे संदिग्ध वाहन और आरोपियों तक पहुंचा जा सका। तकनीकी विश्लेषण के आधार पर घटना में प्रयुक्त काली वेन्यु कार की पहचान की गई और आरोपियों को दबोचा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट की रकम में से 13 लाख 75 हजार रुपये नकद, एक वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अमीर मिरी शामिल हैं, जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। इस पूरे मामले में सायबर टीम और थाना चाम्पा पुलिस की भूमिका को सराहनीय बताया गया है।



