Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

9 घंटे बाद खत्म हुआ पामगढ़ का चक्काजाम, प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बनी सहमति, 34 लाख से होगी सड़क की मरम्मत, बारिश के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य, युवकों का आमरण अनशन अब भी जारी…

  • 9 घंटे बाद खत्म हुआ पामगढ़ का चक्काजाम, प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच बनी सहमति,
  • 34 लाख से होगी सड़क की मरम्मत, बारिश के बाद शुरू होगा निर्माण कार्य, युवकों का आमरण अनशन अब भी जारी..

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ में डोंगाकोहरौद सड़क निर्माण की मांग को लेकर पिछले 9 घंटे से जारी चक्काजाम आखिरकार समाप्त हो गया, जिला प्रशासन और आंदोलनकारियों के बीच हुई लंबी बातचीत के बाद सहमति बनी, प्रशासन ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए 34 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं, प्रशासकीय स्वीकृति के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी की जाएगी और बारिश समाप्त होते ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। साथ ही सड़क पर भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक लगाने का निर्णय लिया गया है।

वहीं आंदोलन में शामिल महिलाओं, युवाओं और आम नागरिकों ने प्रशासन के आश्वासन के बाद चक्काजाम समाप्त करने पर सहमति जताई। हालांकि डोंगाकोहरौद गांव में पिछले पांच दिनों से आमरण अनशन पर बैठे युवाओं आमरण अनशन जारी है, युवाओं से भी अनशन समाप्त करने के लिए प्रशासन लगातार चर्चा कर रहा है, अब ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि प्रशासन अपने वादों को तय समय पर पूरा करता है या नहीं ।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button