Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhGovernmentJanjgir–ChampaState & Local News

जांजगीर-चांपा में तहसीलदार और नायब तहसीलदारों का तबादला, कलेक्टर ने जारी किया नवीन पदस्थापना आदेश, प्रशासनिक आधार पर कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश…

 

  • जांजगीर-चांपा जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदारों का नवीन पदस्थापना,
  • कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जारी किया आदेश…

जांजगीर-चांपा:- कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने जिले में पदस्थ तहसीलदार, नायब तहसीलदारों को प्रशासनिक आधार पर आदेश जारी कर आगामी आदेश पर्यन्त अस्थायी रूप से नवीन पदस्थापना पर पदस्थ किया है।

जारी आदेश के अनुसार श्रीमती आराधना प्रधान को तहसीलदार नवागढ़ से अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा, श्री पुलकित साहू को संलग्न जिला कार्यालय से तहसीलदार सारागांव, श्रीमती श्वेता यादव को अतिरिक्त तहसीलदार बलौदा से संलग्न जिला कार्यालय भू-अभिलेख शाखा, श्री राजकुमार मरावी को तहसीलदार जांजगीर से तहसीलदार चांपा, श्री शशिभूषण सोनी को तहसीलदार बम्हनीडीह से तहसीलदार जांजगीर, श्री प्रशांत पटेल को नायब तहसीलदार चांपा से प्रभारी तहसीलदार बम्हनीडीह, श्री अखिलेश विश्वकर्मा को नायब तहसीलदार पामगढ़ से नायब तहसीलदार बलौदा, श्री भागीरथी कश्यप को नायब तहसीलदार अकलतरा से नायब तहसीलदार सारागांव, श्री अभिषेक यादव को नायब तहसीलदार सारागांव से नायब तहसीलदार पामगढ़, श्री त्रिलोकचंद चतुर्वेदी को नायब तहसीलदार जांजगीर से नायब तहसीलदार अकलतरा एवं सुश्री रश्मि जायसवाल को नायब तहसीलदार चांपा से नायब तहसीलदार अकलतरा पर पदस्थ किया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button