Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

चांपा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना, युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार….

जांजगीर-चांपा:- जिले के चांपा शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां अकेली युवती को घर छोड़ने के बहाने कुछ युवकों ने जबरन उठाकर पौनी पसारी योजना के गौरव पथ स्थित खंडहरनुमा जगह पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया, जानकारी के अनुसार, 28 अक्टूबर 2025 की देर रात घटना नायक नर्सिंग होम के पास उठाकर कर ले गए, घटना स्थल पर देर रात अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने युवती को बेहोश हालत में छोड़ दिया और मौके से फरार हो गए,

पीड़िता ने साहस दिखाते हुए सीधे एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और CCTV फुटेज की जांच शुरू की है, जांच में सामने आए बाइक नंबर के आधार पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्काल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और पुलिस ने आरोपियों की 03 मोटरसाइकिल भी जब्त की हैं,

वही स्थानीय लोगों का कहना है कि पौनी पसारी योजना के तहत करोड़ों रुपए खर्च कर बनाई गई जगह उपेक्षा के चलते खंडहर में तब्दील हो चुकी है, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं, इस सनसनीखेज घटना ने पूरे जिले को हिला दिया है,

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button