Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsBilaspurChhattisgarhNational News

अजब प्रेम की गजब कहानी: 70 साल के दादूराम ने 30 साल की युवती से रचाई शादी, बाजे-गाजे के साथ निकली बारात, पूरा मोहल्ला बना साक्षी…

  • अजब-गजब शादी: 70 साल के दादूराम ने 30 साल की युवती से रचाई शादी,
  • बाजे-गाजे के साथ निकली बारात, पूरा मोहल्ला बना साक्षी…

बिलासपुर से एक अजब-गजब मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां 70 साल के बुजुर्ग और 30 साल की युवती ने प्रेम विवाह किया है। खास बात यह है कि इस अनोखी शादी का गवाह पूरा मोहल्ला बना। विधि-विधान के साथ सात फेरे लेकर दोनों ने अपने प्यार को एक नई पहचान दी है।

दरअसल, मामला बिलासपुर जिले में सरकंडा के चिंगराजपारा अटल आवास क्षेत्र का है। यहां 70 वर्षीय दादू राम गंधर्व का दिल मोहल्ले में ही रहने वाली 30 वर्षीय युवती पर आ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ा और उन्होंने साथ जीवन बिताने का फैसला लिया, आज दोनों ने अपने इस फैसले को हकीकत में बदलते हुए पूरे विधि-विधान के साथ शादी रचाई। मोहल्ले के शिव मंदिर में भगवान को साक्षी मानकर सात फेरे लिए, वरमाला डाली, सिंदूर चढ़ाया और सभी पारंपरिक रस्में निभाईं।

इस शादी की एक और खासियत रही कि पूरा मोहल्ला इस प्रेम विवाह का साक्षी बना। बकायदा बाजे-गाजे के साथ बारात निकली, मोहल्ले के लोगों ने नाच-गाकर जश्न मनाया और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। बताया जा रहा है कि दादू राम रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। उनकी उम्र भले ही 70 साल हो, लेकिन उनका दिल अब भी जवान है। वहीं, 30 वर्षीय युवती ने भी बिना किसी झिझक के दादूराम के प्यार को स्वीकार किया। इस अजब-गजब प्रेम विवाह ने लोगों को भले ही चौंका दिया हो, लेकिन दोनों की दीवानगी और सच्चे प्यार ने मोहल्ले के लोगों का दिल जीत लिया है। अब सभी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कह रहे हैं — “प्यार की कोई उम्र नहीं होती!” 

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button