Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Screenshot_20260201_075917
Screenshot 2026-01-25 225822
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.02
WhatsApp Image 2026-01-25 at 20.58.01
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (2)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.43
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45 (1)
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.44
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.42
WhatsApp Image 2026-01-26 at 13.20.45
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

कोरबा में सपना चौधरी के शो में बवाल, हुल्लड़बाजी और मारपीट से जश्न बना हंगामा, अव्यवस्था और हंगामे के बीच कार्यक्रम हुआ बंद, मामला पहुंचा थाना…

  • कोरबा में सपना चौधरी के शो में बवाल,
  • हुल्लड़बाजी और मारपीट से जश्न बना हंगामा,
  • अव्यवस्था और हंगामे के बीच कार्यक्रम हुआ बंद,
  • मामला पहुंचा थाना..

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी छत्तीसगढ़ के कोरबा में 12 अक्टूबर 2025 को एक रिजॉर्ट प्रोग्राम में अपनी टीम के साथ प्रस्तुति देने पहुंची थी, इस दौरान उनके कार्यक्रम में जमकर बवाल हो गया। कुछ लोगों ने उन पर ज्यादा पैसे चार्ज करने का आरोप लगाते हुए उनकी टीम के साथ मारपीट की, जिसके बाद जश्न का माहौल हंगामा और मारपीट में बदल गया, इस दौरान कार्यक्रम के बीच में हुल्लड़बाजी करने वालों के ऊपर सपना भड़क गई.

कार्यक्रम के बीच हुल्लड़बाजी पर भड़की सपना…. बता दें कि कोरबा में सपना चौधरी का लगभग ढाई घंटे का कार्यक्रम था लेकिन हंगामे को देखते हुए 01 घंटे ही चल सका, क्योंकि कार्यक्रम के दौरान जहां अव्यवस्थाओं का आलम देखने को मिला वहीं हुल्लड़बाजी भी होती रही, वहीं लड़कों के द्वारा स्टेज पर पैसे फेंकने को लेकर सपना चौधरी नाराज हो गईं, वह स्टेज से इधर-उधर भटकने वाले लोगों को दर्शक दीर्घा में बैठने की अपील की लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे.
हरियाणवी डांसर सपना चौधरी ने बताया कि, कार्यक्रम के बाद वह रूम में सो रही थी इसी बीच चार लोगों ने कमरे के दरवाजे को तोड़ने की कोशिश की. इन लोगों ने सपना के साथ गाली-गलौज करते हुए मारने की भी धमकी दी, सपना ने बताया कि, उनकी टीम के साथ मारपीट भी की गई है, साथ ही लोगों को उकसाया गया, समय पर अगर पुलिस नहीं पहुंचती तो बड़ी घटना हो सकती थी.
सपना चौधरी की टीम के साथ मारपीट…. मामले में जश्न रिसोर्ट के मालिक करणदीप ने चारों लोगों के विरुद्ध कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है, आरोप है कि, चारों ने सपना चौधरी पर कार्यक्रम में लिए ज्यादा पैसे लेने का आरोप लगाया, इस दौरान सभी ने गाली- गलौज करते हुए मारपीट भी की है, जब इन्हें मना किया गया तो जश्न रिसोर्ट में तोड़फोड़ करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरा का डीवीआर अपने साथ ले गए, साथ ही आरोपियों ने  होटल से 10 हजार नगद लूट लिए.
 मामला पहुंचा थाना: हंगामे के बाद देर रात दोनों पक्ष थाना पहुंच गए और दोनों पक्षों की तरफ से रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है, इस मामले में CSP भूषण एक्का ने बताया कि, जश्न रिसोर्ट में हुए घटना को लेकर काउंटर केस दर्ज किया गया है, वही आयोजन के लिए कई बिंदुओं पर आपत्ति जताते हुए अनुमति नहीं देने की बात कही थी। इसके बाद भी आयोजकों ने मनमानी करते हुए कार्यक्रम कराया.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button