Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद, लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपियों को मिली आजीवन कारावास सजा…

  • मछली पकड़ने को लेकर हुआ विवाद,
  • लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या
  •  आरोपियों को मिली आजीवन कारावास सजा..

जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महंत में तालाब में मछली पकड़ने के विवाद पर एक व्यक्ति की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में सुनवाई के बाद विशेष न्यायाधीश सुनीता साहू ने बाप और 3 बेटों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही हत्या के बाद इसे छिपाने का प्रयास करने पर आरोपियों को अतिरिक्त सजा दी गई है, विशेष लोक अभियोजक धीरज कुमार शुक्ला ने बताया कि ग्राम महंत के मल्ला तालाब में 11 अप्रैल 2023 को मछली पकड़ने को लेकर यह घटना हुई थी, तालाब में मछली पालन का ठेका संतोष यादव ने लिया था, घटना की रात रमेश्वर प्रसाद सूर्यवंशी अपने साथी अशोक सूर्यवंशी, प्रदीप करण और रवि किरण के साथ तालाब में मछली पकड़ने गया था. तभी पहले से तालाब किनारे पहले से छिप कर बैठे संतोष यादव व उसके तीन पुत्र आकाश, प्रकाश उर्फ छोटू और विकास उर्फ गोलू यादव ने रमेश्वर को पकड़कर लाठी-डंडे से बुरी तरह पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी, जबकि उसके अन्य साथी डर के मारे मौके से भाग निकले थे।

हत्या के बाद साक्ष्य छुपाने के प्रयास किया गया..हत्या के बाद आरोपियों ने शव को तालाब में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की, जिससे उन्हें अपराध के सबूत मिटाने पर भी दोषी पाया गया, अगले दिन सुबह गांव के व्यक्ति द्वारा शव देखे जाने की सूचना मृतक के भाई को मिली, जिसके बाद परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

इन आरोपियों को मिली सजा.…ग्राम महंत के पटेलपारा निवासी संतोष यादव, आकाश कुमार यादव, प्रकाश यादव, विकास यादव आजीवन सश्रम कारावास व 500-500 रुपए का जुर्माना, 1-1 वर्ष का सश्रम कारावास व 500-500 रुपए जुर्माना, 2-3 माह का कारावास, 1 वर्ष का सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button