Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

जांजगीर में 10 जनवरी को लगेगा विशेष आधार शिविर नया आधार, सुधार व बायोमेट्रिक अपडेशन की सुविधा…

भारतीय डाक विभाग, बिलासपुर संभाग द्वारा आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ज्ञानदीप हायर सेकेंड्री स्कूल, जांजगीर में विशेष आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 10 जनवरी 2026, शनिवार को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित होगा।

इस विशेष शिविर में नया आधार कार्ड बनवाने के साथ-साथ पुराने आधार कार्ड में किसी भी प्रकार का सुधार एवं अपडेशन कराया जा सकेगा। नागरिक अपने आधार में नाम, पता, जन्म तिथि, मोबाइल नंबर, ई-मेल, बायोमेट्रिक अपडेट सहित अन्य आवश्यक संशोधन करवा सकते हैं।

डाक विभाग ने विशेष रूप से जानकारी दी है कि 5 वर्ष और 15 वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेशन अत्यंत आवश्यक होता है। ऐसे में इस शिविर के माध्यम से बच्चों का निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेशन भी किया जाएगा, जिससे भविष्य में किसी भी शासकीय योजना या पहचान संबंधी समस्या से बचा जा सके।

भारतीय डाक विभाग ने समस्त आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और समय पर पहुंचकर स्वयं का तथा अपने बच्चों का आधार एनरोलमेंट एवं अपडेशन अवश्य कराएं। यह शिविर नागरिकों को एक ही स्थान पर तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक आधार सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button