Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, राइस मिल में छापा, 7 करोड़ का धान जब्त, 56 हजार से अधिक बोरी धान पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई…

  • रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई, 
  • नवागढ़ की श्री हरि राइस मिल में छापा, करोड़ों का धान जब्त
  • 56 हजार से अधिक बोरी धान पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई

जांजगीर–चांपा जिले में अवैध धान भंडारण और अनियमितताओं पर प्रशासन की सख्ती लगातार जारी है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देश पर विकासखंड नवागढ़ के ग्राम पंचायत नेगुरडीह स्थित श्री हरि राइस मिल में खाद्य विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में रिकॉर्ड संधारण और मिल संचालन में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं।

जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान राइस मिल के प्रोपराइटर झामलाल साहू मौके पर उपस्थित थे। निरीक्षण में मिल के दस्तावेजों और रिकॉर्ड में भारी गड़बड़ी पाई गई, जिसके बाद खाद्य विभाग की टीम ने 56 हजार 417 बोरी धान जब्त किया। जब्त धान का कुल वजन 22,566.80 क्विंटल बताया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 6 करोड़ 99 लाख 57 हजार रुपये आंकी गई है।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान भंडारण, कोचियों, बिचौलियों और राइस मिलों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। धान खरीदी व्यवस्था को पूरी तरह पारदर्शी बनाने के लिए नियमित सत्यापन के साथ-साथ आकस्मिक छापामार कार्रवाई लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अवैध धान को समिति में खपाने नहीं दिया जाएगा।

इस उद्देश्य से राजस्व, खाद्य, मंडी एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त उड़नदस्ता टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button