
राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के सम्मान की पहल “सेल्फी विद डॉटर” कॉन्टेस्ट का आयोजन, बेस्ट सेल्फी को 24 जनवरी को जिला ऑडिटोरियम में होगा सम्मान…
- राष्ट्रीय बालिका दिवस पर बेटियों के सम्मान की पहल “सेल्फी विद डॉटर” कॉन्टेस्ट का आयोजन, बेस्ट सेल्फी को 24 जनवरी को जिला ऑडिटोरियम में होगा सम्मान…
जांजगीर- चांपा :- जिले में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बालिकाओं के सम्मान, सशक्तिकरण और पारिवारिक मूल्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा “सेल्फी विद डॉटर” कॉन्टेस्ट का आयोजन किया जा रहा है, इस पहल के माध्यम से समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच और गर्व की भावना को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का आयोजन 24 जनवरी 2026 को सुबह 11 बजे जिला ऑडिटोरियम, जांजगीर–चांपा में किया जाएगा। कॉन्टेस्ट में चयनित प्रतिभागियों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को 24 जनवरी 2026 राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
कॉन्टेस्ट के अंतर्गत प्रतिभागी अपनी बेटी के साथ एक सुंदर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं। प्रतिभागी 22 जनवरी 2026 तक अपनी सेल्फी सोशल मीडिया पर अपलोड कर सकते हैं। सेल्फी पोस्ट करते समय #selfiewithdaughter हैशटैग का उपयोग करना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल फेसबुक (@janjgirdist), एक्स/ट्विटर (@janjgirdist) अथवा इंस्टाग्राम (@janjgirdist) को टैग करना भी अनिवार्य होगा, कॉन्टेस्ट में प्राप्त सभी प्रविष्टियों में से सर्वश्रेष्ठ फोटो (सेल्फी) का चयन किया जाएगा।



