Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhJanjgir–Champa

पीएम स्वनिधि योजना से वेंडरों को हो रहा लाभ, 665 हितग्राही हुए लाभान्वित…

  • पीएम स्वनिधि योजना से वेंडरों को हो रहा लाभ, 665 हितग्राही हुए लाभान्वित

जांजगीर–चांपा। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत जिले के रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यवसाय करने वाले वेंडरों को लगातार लाभ मिल रहा है। इस योजना के माध्यम से अब तक जिले में कुल 665 हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा चुका है।

पीएम स्वनिधि योजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में कार्यरत स्ट्रीट वेंडरों को आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत पात्र वेंडरों को बिना गारंटी आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराया जाता है, जिससे वे अपने छोटे व्यवसाय को फिर से शुरू कर सकें और उसे आगे बढ़ा सकें।

जिले के लाभान्वित वेंडरों ने बताया कि योजना से उन्हें आर्थिक संबल मिला है और उनकी आजीविका में सुधार हुआ है। समय पर ऋण मिलने से वे अपना काम सुचारु रूप से चला पा रहे हैं और परिवार की जरूरतें भी बेहतर ढंग से पूरी हो रही हैं।

प्रशासन द्वारा अधिक से अधिक पात्र वेंडरों को योजना से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि जरूरतमंद लोगों को इसका सीधा लाभ मिल सके। पीएम स्वनिधि योजना जिले में स्वरोजगार को बढ़ावा देने और वेंडरों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button