
शिवरीनारायण माघी मेले में बड़ा हादसा, आकाश झूले की कुर्सी टूटी, दो युवतियां गंभीर घायल, एक की हालत नाजुक…
जांजगीर चांपा जिले के शिवरीनारायण में आयोजित 15 दिवसीय माघी मेले में बड़ा हादसा हो गया, जहां आकाश झूले की कुर्सी टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में ग्राम मल्दा निवासी 15 वर्षीय चंद्रकांत कश्यप और 21 वर्षीय भूमिका कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गईं, वही एक महिला को भी चोटे आई है, जिनमें भूमिका कश्यप की हालत नाजुक होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई, वहीं झूले की फिटनेस जांच और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल खड़े हो गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों और प्रशासन की मदद से एंबुलेंस बुलाकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवतियां मलदा गांव की रहने वाली हैं, जो मेला घूमने शिवरीनारायण आई थी। घायलों की पहचान चंद्रकांता कश्यप और भूमिका कश्यप के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मेले की सुरक्षा और झूलों की फिटनेस को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रही है।



