Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
State & Local NewsChhattisgarhJanjgir–Champa

किसान के सुख-दुख की सरकार: होली से पहले 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ बोनस की सौगात- ठाकुर शिव चमन सिंह

  • किसान के सुख-दुख की सरकार: होली से पहले 25 लाख किसानों को 10 हजार करोड़ बोनस की सौगात – ठाकुर शिव चमन सिंह

छत्तीसगढ़ राज्य में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार ने होली जैसे पावन पर्व से पहले प्रदेश के 25 लाख 24 हज़ार 339 किसानों को लगभग 10 हजार करोड़ रुपये की बोनस राशि प्रदान कर माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि उनकी सरकार किसानों के हितों के प्रति पूरी तरह संवेदनशील और प्रतिबद्ध है। यह ऐतिहासिक निर्णय केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि किसानों के सम्मान और आत्मविश्वास को मजबूत करने वाला कदम है।

इस बोनस से लाखों किसान परिवारों के घरों में खुशहाली आएगी और त्योहार की खुशियाँ दोगुनी होंगी। आर्थिक रूप से यह सहायता किसानों को खेती-किसानी के आगामी कार्यों, बीज-खाद की व्यवस्था, पारिवारिक आवश्यकताओं की पूर्ति तथा बच्चों की शिक्षा में सहारा देगी। यह निर्णय किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक मजबूत आधार तैयार करेगा।

ठाकुर शिव चमन सिंह, जिला महामंत्री भाजपा किसान मोर्चा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साईं जी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार किसान-हितैषी फैसले ले रही है। यह बोनस न केवल किसानों का मनोबल बढ़ाएगा, बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी सुदृढ़ करेगा। उन्होंने इस जनकल्याणकारी निर्णय के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी किसानों के हित में ऐसे ऐतिहासिक फैसले होते रहेंगे।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button