Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Special ReportsAstrology & VastuChhattisgarhJanjgir–ChampaRaipurState & Local News

हनुमान जन्मोत्सव : नहरिया बाबा मंदिर में आस्था का महासंगम, 2 अप्रैल को उमड़ेगी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़, भव्य तैयारियां पूरी, मानस महायज्ञ, भजन-कीर्तन और भंडारे से गूंजेगा बाबा का दरबार, प्रशासन अलर्ट…

 

  • हनुमान जन्मोत्सव : नहरिया बाबा मंदिर में आस्था का महासंगम, 2 अप्रैल को उमड़ेगी हजारों श्रद्धालुओं की भीड़,
  • भव्य तैयारियां पूरी, मानस महायज्ञ, भजन-कीर्तन और भंडारे से गूंजेगा बाबा का दरबार, प्रशासन अलर्ट…

जांजगीर-चांपा: हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर जिले में आस्था का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है, जिला मुख्यालय जांजगीर नैला में स्थित प्रसिद्ध नहरिया बाबा हनुमान मंदिर में इस बार भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है, मंदिर में हनुमान जयंती को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

नहर किनारे स्थित इस प्राचीन मंदिर में पूरे वर्ष श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन मंगलवार, शनिवार और विशेष पर्वों पर यहां भारी भीड़ उमड़ती है, हनुमान जन्मोत्सव, जो इस वर्ष 2 अप्रैल को मनाया जाएगा, इस दिन करीब 50 हजार से अधिक भक्तों के दर्शन के लिए आने का अनुमान है, मंदिर परिसर में इस अवसर पर मानस महायज्ञ, संत सम्मेलन, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन किया जाएगा, श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और अन्य सुविधाओं की भी व्यापक व्यवस्था की जा रही है. साथ ही मंदिर परिसर रेलवे ट्रैक से लगा हुआ है जिसके कारण सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस यहां ड्यूटी देते है.

मंदिर के पंडित मन्नूलाल शुक्ला के अनुसार, हनुमान जयंती के दिन सुबह से लेकर देर रात तक भक्तों की भारी भीड़ रहती है, दिनभर पूजा-अर्चना, हनुमान चालीसा पाठ और भजन-कीर्तन का आयोजन होता है, इस अवसर पर जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ ओडिशा, मध्यप्रदेश, झारखंड और महाराष्ट्र से भी श्रद्धालु यहां दर्शन करने पहुंचते हैं, मंदिर के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि वर्ष 1984 में नहर निर्माण के दौरान यहां हनुमान जी की प्रतिमा प्राप्त हुई थी, इसके बाद पीपल के पेड़ के नीचे पूजा शुरू हुई और धीरे-धीरे यह स्थान श्रद्धा का प्रमुख केंद्र बन गया, नहर के किनारे स्थित होने के कारण ही इसे “नहरिया बाबा” के नाम से जाना जाता है.

नहरियाबाबा हनुमान सेवा समिति के सचिव प्रमोद कुमार तिवारी ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं, भक्तों की सुविधा के लिए आने-जाने, पेयजल और भंडारे की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, श्रद्धालुओं की मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई हर मनोकामना नहरिया बाबा अवश्य पूर्ण करते हैं, यही कारण है कि यह मंदिर पूरे प्रदेश में आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है.

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button