Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
BilaspurBreaking NewsChhattisgarhState & Local News

बिना रिश्वत नहीं हो रहा काम? ACB ने दो अफसरों को दबोचा, पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए, सरकारी दफ्तरों में मचा हड़कंप…

  • बिलासपुर में ACB ने पटवारी और बिजली विभाग का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, बिना रिश्वत के नहीं हो रहा कई विभागों में काम..

बिलासपुर:- भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) बिलासपुर की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमार कार्रवाई कर एक पटवारी और विद्युत विभाग के एक बाबू को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ACB की कार्रवाई के बाद अब सरकारी दफ्तरों में हड़कंप मच गया है।

जिले के सरकारी दफ्तरों में भ्रष्टाचार का अलम है, कई विभागों में बिना चढ़ावा लिए काम नहीं हो रहा है। दो अलग – अलग क्षेत्रों में ACB को शिकायत मिली कि काम के एवज में पैसा मांगा जा रहा है, जिसके बाद ACB ने योजना बनाई और कार्रवाई शुरू की। पहली कार्रवाई रतनपुर तहसील के लालपुर हल्का में पदस्थ पटवारी भानु चंद्राकर के खिलाफ की गई। ACB के अनुसार पटवारी ने जमीन का नक्शा एवं बटांकन कराने के एवज में 25 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी पटवारी को रिश्वत की राशि लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया।

 

वहीं दूसरी कार्रवाई छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) के मस्तूरी कार्यालय में पदस्थ बाबू सहदेव कुमार चंद्रा के खिलाफ की गई। बताया गया कि बाबू ने बिजली पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी कराने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। दोनों मामलों में ACB बिलासपुर की टीम ने आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। एक ही दिन में दो विभागों में हुई इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB की बड़ी कार्रवाई हड़कंप मच गया है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button