
ज्ञानोदय स्कूल जांजगीर में आधार हेतु विशेष शिविर, 17 जनवरी को नए आधार व अपडेट की सुविधा, डाक विभाग ने आम नागरिकों से की अपील…
- ज्ञानोदय स्कूल जांजगीर में होगा आधार हेतु विशेष शिविर…
जांजगीर चांपा:- आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय डाक विभाग जांजगीर उपसंभाग द्वारा आधार बनवाने एवम अपडेट करवाने के लिए विशेष शिविर शनिवार दिनांक 17.01.2026 को समय सुबह 10 बजे से 04 बजे तक ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ,शारदा चौक जांजगीर में आयोजित किया जा रहा है ।
इस दिन आधार से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। नागरिक नए आधार बनवाने के साथ-साथ अपने आधार में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर, फोटो, बायोमेट्रिक आदि का अपडेट भी करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त UIDAI के दिशा-निर्देशों के अनुसार आधार बनवाने एवं अपडेट कराने हेतु आवश्यक दस्तावेजों के आधार पर सभी सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कचहरी चौक जांजगीर स्थित प्रधान डाकघर में प्रतिदिन सवेरे 10 बजे से 04 बजे तक आधार बनवाने एवं अपडेट करवाने की सुविधा संचालित की जा रही है। डाक विभाग ने अतः सभी नागरिकों से अनुरोध है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय में उपस्थित होकर इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
आधार बनवाने एवं अपडेट हेतु आवश्यक दस्तावेज (UIDAI के अनुसार)
1. पहचान प्रमाण (इनमें से कोई एक): पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी फोटो पहचान पत्र, पेंशन कार्ड, CGHS/ECHS कार्ड, स्कूल/कॉलेज का प्रमाण पत्र या ट्रांसजेंडर पहचान पत्र।
2. पता प्रमाण (इनमें से कोई एक): राशन कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, बिजली/पानी/गैस/मोबाइल बिल (3 माह से कम पुराना), बैंक पासबुक या बैंक स्टेटमेंट (स्टाम्प व हस्ताक्षर सहित), किरायानामा/रजिस्टर्ड एग्रीमेंट या सरकारी आवास का अलॉटमेंट लेटर।
3. जन्मतिथि प्रमाण (इनमें से कोई एक): जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, 10वीं की मार्कशीट या ऐसा कोई सरकारी पहचान पत्र जिसमें जन्मतिथि दर्ज हो।
4. बच्चों (5 वर्ष से कम आयु) के लिए: बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र तथा माता या पिता का आधार कार्ड आवश्यक है।
5. नाम/संबंध सुधार के लिए: स्कूल प्रमाण पत्र, पासपोर्ट, विवाह प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या गजट अधिसूचना मान्य है।



