Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

सारागांव में शासकीय तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, तालाब पाटकर खेती से 30 लाख के नुकसान का दावा, 10 वर्षों से अवैध कब्जा, FIR व बहाली की मांग…

 

  • सारागांव में शासकीय तालाब पर अतिक्रमण का आरोप, तालाब पाटकर खेती से 30 लाख के नुकसान का दावा, 10 वर्षों से अवैध कब्जा, FIR व बहाली की मांग…

जांजगीर-चांपा :- जिले के तहसील सारागांव के ग्राम सारागांव में शासकीय तालाब की भूमि पर अतिक्रमण का गंभीर मामला सामने आया है, जहां खसरा क्रमांक 244, रकबा 1.4040 हेक्टेयर, जो कि राजस्व अभिलेखों में शासकीय तालाब के रूप में दर्ज है, उस तालाब को मिट्टी पाटकर खेती किए जाने का आरोप लगाया गया है।

शिकायतकर्ता एवं सांसद प्रतिनिधि अनुभव तिवारी ने बताया कि उक्त तालाब के पार स्थित खसरा क्रमांक 243, रकबा 0.1620 हेक्टेयर, जिसे स्थानीय रूप से कलार बंधाई के नाम से जाना जाता है, उससे जुड़े इस शासकीय तालाब को पाटकर धान की खेती की जा रही है।

आरोप है कि भुवन भास्कर यादव पिता मोहन लाल यादव, निवासी ग्राम सारागांव, द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से तालाब की भूमि पर अवैध रूप से धान की खेती कर उपज का विक्रय किया जा रहा है।

शिकायत में दावा किया गया है कि इस अवैध कृत्य से शासकीय संपत्ति को लगभग 30 लाख रुपये का आर्थिक नुकसान हुआ है। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांग की है कि उक्त अवधि में हुए नुकसान की वसूली की जाए, शासकीय तालाब को उसके मूल स्वरूप में बहाल कराया जाए तथा आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button