
संगीत की आड़ में अश्लील डांस, प्रशासन कटघरे में 4 युवकों पर केस, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, SDM की भूमिका पर गंभीर सवाल…
- संगीत की आड़ में अश्लील डांस, प्रशासन कटघरे में 4 युवकों पर केस, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप, SDM की भूमिका पर गंभीर सवाल..
गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ओपेरा के नाम पर अश्लील डांस कार्यक्रम आयोजित किए जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले में देवभोग पुलिस ने आयोजन से जुड़े चार युवकों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आयोजन को एक दिन पहले ही बंद कराया और मौके से टेंट भी हटवा दिया।
अश्लील नृत्य के दौरान “चांस मारते” वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ गया। वीडियो सामने आने के बाद दो पुलिस कर्मियों को लाइन अटैच किया गया, जिससे प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई। जानकारी के अनुसार इस आयोजन की अनुमति मैनपुर एसडीएम द्वारा दी गई थी। आरोप है कि एसडीएम की मौजूदगी में ही अश्लील डांस चलता रहा।
इतना ही नहीं, वीडियो में एसडीएम खुद वीडियो बनाते हुए नजर आ रहे हैं और सहयोगी एसडीएम के नाम से पैसे लुटाने के दृश्य भी सामने आए हैं। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई, लेकिन जिला प्रशासन अब तक पूरे मामले में चुप्पी साधे हुए है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिनकी मौजूदगी में यह आयोजन कराया गया, उस एसडीएम पर अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई। फिलहाल मामला चर्चा में है और लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।



