Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

धरदेई गांव में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 24 वर्षीय बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत के सदमे में उठाया कदम, सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी…

  • धरदेई गांव में पति-पत्नी ने की आत्महत्या, 24 वर्षीय बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत के सदमे में उठाया कदम,
  • सुसाइड नोट बरामद, पुलिस जांच में जुटी..

जांजगीर-चांपा जिले से एक बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक मामला सामने आया है, घटना धरदेई गांव की है, जो शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, यहां एक दंपति ने अपने ही घर के आंगन में नीम के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह 16 तारीख को सूचना मिली कि ग्राम धरदेई निवासी कृष्ण कुमार पटेल और उनकी पत्नी रमाबाई पटेल ने अपने घर की बाड़ी में स्थित नीम पेड़ की डाली पर साड़ी का फंदा बनाकर जान दे दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।

मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और कृष्ण कुमार पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर के आंगन में पेड़ से लटके मिले। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई की। पंचनामा के दौरान कृष्ण कुमार पटेल की जेब से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि वे अपने पुत्र आदित्य की सड़क दुर्घटना में हुई मौत से गहरे दुखी थे और उसी सदमे में यह कदम उठा रहे हैं।

बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले ही उनके बेटे की सड़क हादसे में मौत हुई थी, जिसके बाद से दंपति मानसिक रूप से बेहद व्यथित थे, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह घटना पूरे क्षेत्र को झकझोर देने वाली है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि सुसाइड नोट में और क्या लिखा है, और पुलिस जांच में आगे क्या तथ्य सामने आते हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button