Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsAccidentChhattisgarhRaipurState & Local News

धमतरी बायपास पर भीषण सड़क हादसा, 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत, एक घायल…

  • धमतरी बायपास पर भीषण सड़क हादसा, 3 CRPF जवानों समेत 4 की मौत, एक घायल..

धमतरी में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 सीआरपीएफ जवानों सहित 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के मुताबिक सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के जवान जगदलपुर से रायपुर की ओर कार से जा रहे थे। इसी दौरान धमतरी बायपास पर खपरी के पास उनकी कार की एक ट्रक से आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में फंसे जवानों को गैस कटर की मदद से बाहर निकाला गया। दुर्घटना में एक जवान और सिविलियन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य जवानों ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, एएसआई उमेंद्र सिंह, कांस्टेबल राजकुमार गौड़ और सिविलियन चालक हीरालाल के रूप में हुई है। सभी जवान छुट्टी पर अपने घर जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के डीआईजी, धमतरी कलेक्टर, एसपी सहित सीआरपीएफ और जिला प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। तीनों जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए रायपुर भेज दिया गया है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button