
RTI के दुरुपयोग के खिलाफ सरपंच- सचिव संघ लामबंद, कथित पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप…
- RTI के दुरुपयोग के खिलाफ सरपंच- सचिव संघ लामबंद, कथित पत्रकारों पर ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली के आरोप…
जांजगीर-चांपा जिले में सूचना के अधिकार के कथित दुरुपयोग को लेकर जिला सरपंच सचिव संघ अब खुलकर सामने आ गया है, जिले के सभी विकासखंडों से सैकड़ों की संख्या में सरपंच और सचिव कलेक्टर एवं एसपी कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है,
संघ का आरोप है कि कुछ तथाकथित पत्रकार दर्जनों की संख्या में आवेदन लगाकर और राज्य सूचना आयोग से दंडित कराने का भय दिखाकर जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों को ब्लैकमेल कर रहे हैं, उनका कहना है कि जनहित के कार्यों के बजाय पैसों की मांग की जाती है और डराने-धमकाने का प्रयास किया जाता है।

ज्ञापन में कई कथित पत्रकारों के नाम भी शामिल किए गए हैं और उनके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की मांग की गई है। संघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा, पुलिस प्रशासन ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।



