Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
Breaking NewsChhattisgarhJanjgir–ChampaState & Local News

CG Crime News: जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार…

  • CG Crime News: जो कल तक दिखाता था रौब, पुलिस की दबिश पड़ते ही निकली हेकड़ी; बंधक बनाकर मारपीट और लूटकांड में दो गिरफ्तार…

CG Crime News: बिलासपुर में कबाड़ कारोबार की आड़ में दबंगई दिखाने वाले आरोपियों की हेकड़ी आखिरकार पुलिस के सामने निकल गई। जिस शख्स का इलाके में रौब और रसूख की चर्चा होती थी, वही पुलिस की कार्रवाई के बाद ‘भीगी बिल्ली’ बना नजर आया। सिरगिट्टी थाना पुलिस ने बंधक बनाकर मारपीट, धमकी और वाहन लूट के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने लूटा गया टाटा पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है।

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में कबाड़ कारोबार को लेकर हुए विवाद ने आपराधिक रूप ले लिया था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को कबाड़ी दुकान में बंधक बना लिया, उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जबरन टाटा पिकअप वाहन पर भी कब्जा कर लिया था। मामले की शिकायत मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

दबंगई दिखाने वाले आरोपी पहुंचे सलाखों के पीछे: पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद फिरोज और अब्दुल सफीर के रूप में हुई है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रार्थी के साले को बंधक बनाकर उसके साथ मारपीट की और वाहन लूट की वारदात को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया टाटा पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया। वहीं मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी है।

अब्दुल सफीर का आपराधिक इतिहास भी रहा है चर्चित: पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी अब्दुल सफीर का नाम पहले भी हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर मामलों में सामने आ चुका है। वह इन मामलों में जेल भी जा चुका है।

क्षेत्र में यह चर्चा भी रही है कि वह कबाड़ कारोबार से जुड़े कुछ लोगों को संरक्षण देने और अन्य कारोबारियों की एंट्री रोकने की कोशिशों में सक्रिय रहा है। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी शेष है और इन पर अंतिम निर्णय न्यायिक प्रक्रिया के अधीन रहेगा।

एसएसपी की सख्ती का दिखा असर: बिलासपुर पुलिस की अपराधियों के खिलाफ लगातार जारी सख्त कार्रवाई का असर अब जमीन पर दिखाई देने लगा है। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर सिरगिट्टी पुलिस ने शिकायत मिलते ही तत्काल अपराध दर्ज किया, दबिश दी और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से अपराध जगत में साफ संदेश गया है कि जिले में गुंडागर्दी, रंगदारी और संगठित अपराध करने वालों के खिलाफ पुलिस किसी भी स्तर पर नरमी बरतने के मूड में नहीं है।

फरार आरोपियों की तलाश जारी: गिरफ्तार दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस की टीमें मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button