Advertisment
Screenshot_20260201_080007
Advertisment
ChhattisgarhGovernmentHealth & WellnessLifestyleNational NewsState & Local News

सरकार का बड़ा तोहफा: आज 22 सितंबर से जीरो GST पर मिलेंगे ये जरूरी सामान, जानिए लिस्ट में कौन कौन से सामान है…

Zero GST Items: सरकार 22 सितंबर से आम जनता को एक महत्वपूर्ण उपहार देने जा रही है। हाल ही में जीएसटी में हुए परिवर्तनों के चलते खाद्य पदार्थों से लेकर स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई उत्पादों की कीमतों में कमी आएगी। खास बात यह है कि कुछ उत्पादों पर अब 0 प्रतिशत जीएसटी लागू होगा, जिससे ये सामान पहले से अधिक सस्ते हो जाएंगे।

हर घर पर पड़ेगा असर..इस बदलाव का प्रभाव हर परिवार तक पहुंचेगा। महंगे सामान जैसे एयर कंडीशनर, टीवी, कार और बाइक के साथ-साथ रोजमर्रा की आवश्यकताओं जैसे पनीर, ब्रेड और दूध भी अब किफायती दामों पर उपलब्ध होंगे। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आश्वासन दिया है कि यह लाभ सीधे अंतिम उपभोक्ता तक पहुंचेगा।

किन-किन चीजों पर मिलेगा 0 GST

  1. पनीर और छेना (प्री-पैकेज्ड और लेबलड)
  2. UHT (अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर) दूध
  3. पिज्जा ब्रेड
  4. खाखरा, चपाती या रोटी
  5. पराठा, कुल्चा और अन्य पारंपरिक ब्रेड
  6. व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा
  7. कुछ जीवन रक्षक दवाएं (33 दवाएं)
  8. मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन
  9. शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल
  10. कॉपी, नोटबुक, पेंसिल, इरेजर

जीवन रक्षक दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस पर असर…फूड आइटम्स के अलावा हेल्थ सेक्टर को भी बड़ा लाभ मिला है। अब कुछ जीवन रक्षक दवाओं और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी पूरी तरह से हटा दिया गया है। इससे इन दवाओं और बीमा की कीमत में उल्लेखनीय कमी आएगी।

जनता को मिलेगा सीधा लाभ

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, “इस बदलाव का लाभ सीधे अंतिम ग्राहक तक पहुंचेगा।” 3 सितंबर की जीएसटी काउंसिल बैठक में लिए गए फैसलों के तहत 12% और 28% स्लैब को खत्म कर दिया गया, जिससे आम उपभोक्ता को व्यापक पैमाने पर राहत मिलेगी।

Lakheshwar Yadav

Office Add. - Link Road, Angel Sports Complex Janjgir, 495668 Mob.9755932150

Related Articles

Back to top button